एक बिल्ली जो पीती है शराब और 17 किलो वजन; अपने पैरों पर चलना तक मुश्किल, देखें वीडियो

Monster cat weighing 17 kg: ये बिल्ली शराब, जूस, मीट, सूप, ब्रेड बड़े चाव से खाती-पीती है। जब उसका अल्ट्रासाउंड करने की कोशिश की गई तो सेंसर उसे स्कैन ही नहीं कर पाए।

Monster cat, Monster cat weighing 17 kg, Russia, cat fed whiskey
विज्ञापन

Monster cat weighing 17 kg: एक बिल्ली ऐसी मिली है जिसका वजन इंसान के छोटे बच्चे से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं ये बिल्ली शराब भी पीती है। दरअसल, खाने-पीने की शौकीन इस बिल्ली का वजन 17 किलो है। अपने अधिक वजन के कारण जब यह बिल्ली चलने-फिरने में असमर्थ हो गई तो एनिमल वेलफेयर के लिए काम करने वाली एक एनजीओ  इसे रेस्क्यू किया है।

ये मामला रूस का है, यहां एक अस्पताल के बेसमेंट से ये बिल्ली बरामद हुई है। इस बिल्ली का नाम Kroshik है। अपने बड़े साइज और वजन के चलते इंटरनेट पर ये बिल्ली Monster cat के नाम से फेमस हो गई है। अब एनजीओ बिल्ली को डाइट और थेरेपी से चलने-फिरने लायक बनाने में जुटी है। इलाज से अब उसने अपने पैर चलाने शुरू कर दिए हैं। बिल्ली को जमीन पर रेंगता देख किसी मरीज के तीमारदार ने बिल्ली की फोटो इंटरनेट पर शेयर की थी।

विज्ञापन

किसी ने बेसमेंट में छोड़ा था

जानकारी के अनुसार बिल्ली का नाम Kroshik है, रशियन में इसका मतलब ‘टुकड़ा’ होता है। यह बिल्ली रूस के Perm में स्थिति एक अस्पताल के बेसमेंट में मिली है। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि ये कई साल से यहां रह रही है और किसी ने इसे यहां कभी अकेला छोड़ दिया होगा। बिल्ली का रंग भूरा और सफेद रंग का है। जानवरों के डॉक्टर अब उसकी जांच कर रहे हैं। बिल्ली के वजन ने उसके दिल और शरीर के अन्य अंगों पर क्या असर डाला है? इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस बिल्ली का जमकर क्रेज

मीडिया रिर्पोर्ट्स के अनुसार ये बिल्ली शराब, जूस, मीट, सूप, ब्रेड बड़े चाव से खाती-पीती है। जब उसका अल्ट्रासाउंड करने की कोशिश की गई तो सेंसर उसे स्कैन ही नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर लोग इस बिल्ली को जमकर प्यार दे रहे हैं। कमेंट में लोग इसकी सेहत की चिंता कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दुनिया की पांच सबसे मोटी बिल्लियों में से एक है। जानवरों के ट्रेडमिल पर चलाकर और खाने में कम फैट वाली चीज देकर बिल्ली का वजन कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ