वियतनाम घूमने गए उन भारतीयों ने कभी नहीं सोचा होगा कि जिस समंदर की खूबसूरती देखकर उनकी आंखें चमक गईं थीं, वहीं समंदर उनकी ज़िंदगी उनसे छीन लेगा. शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक आईलैंड के पास हुए नाव हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त नाव में 32 लोग सवार थे. पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और कहा कि भारतीय दूतावास वहां फंसे लोगों की मदद कर रहा है. चश्मदीदों ने बताया कि स्पीडबोट अचानक पलट गई और उसमें मौजूद सभी लोग एकदम से समुद्र में गिर गए. कुछ लोग नाव के नीचे फंसे रह गए और उनकी मौत हो गई. एक चश्मदीद ने बताया कि ये हादसा तब हुआ जब नाव किनारे से मुश्किल से 300-400 मीटर ही दूर गई थी.
ये भी पढ़ें: वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, हादसे में 15 भारतीयों की मौत
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर एक स्पीडबोट भारतीय टूरिस्ट्स को थोई पोर्ट की ओर ले जा रही थी. चश्मदीदों का कहना है कि हादसे का मंज़र बेहद डरावना था. उन्होंने बताया कि पानी में गिरने के बाद सभी लोग मदद के लिए हाथ-पैर मार रहे थे. कुछ लोग नाव के नीचे फंसे थे, इसीलिए उन्हें वक्त रहते बचाया ना जा सका. हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम वहां पहुंची, लेकिन समंदर में उफान काफी ज्यादा थी कि बचाव अभियान में काफी मुश्किल हो रही थी. इन सबके बावजूद रेस्क्यू टीम ने हार नहीं मानी और ऑपरेशन जारी रखा. कड़ी मशक्कत के बाद वो सिर्फ 17 लोगों को ही बचा पाए और 15 लोगों की सांसें हमेशा के लिए थम गई.
मामले की जांच जारी
शुरुआती रिपोर्ट में ये सामने आया है कि मौसम खराब होने की वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वो पलट गई. वियतनाम के राष्ट्रपति ने भी हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. फिलहाल वियतनाम के अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि हादसे की असली वजह क्या है. वियतनाम के एक अधिकारी ने बताया कि नाव चलाने वाली की उम्र करीब 50 साल है. वो दिनभर में कई बार बोट को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाता है. नाव हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति ने लोकल मीडिया को बताया कि वो सभी बोट राइड का लुत्फ उठा रहे थे, तभी अचानक एक लहर आकर नाव से टकराई और बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो पलट गई और ये हादसा हुआ. गनीमत ये रही कि उस नाव के आसपास और भी नावें मौजूद थीं. जो तुरंत लोगों की मदद करने के लिए आगे आईं. फिलहाल भारतीय दूतावास लोगों की मदद करने में जुटा है, इसके लिए वहां कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.
ये भी पढ़ें: समुद्र में मौत को मात! तटरक्षक बल ने तूफानी लहरों के बीच बचाई 6 मछुआरों की जान
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines