वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, हादसे में 15 भारतीयों की मौत

वियतनाम में शनिवार को नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई. ये हादसा फु क्वोक आईलैंड के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, नाव में कुल 32 भारतीय सवार थे.

vietnam boat accident

Credit: Social Media

वियतनाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. फु क्वोक आईलैंड के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक पलट गई. इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई. इंडियन एम्बेसी ने इस दुखद घटना की जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि हादसे के वक्त नाव में 32 लोग मौजूद थे. फिलहाल रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मौजूदा हालात पर स्थानीय अधिकारियों की पूरी नज़र है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसा अचानक मौसम के खराब होने और समुद्र के अशांत होने की वजह से हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

इंडियन एम्बेसी ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों की मदद के लिए ची मिन्ह सिटी में मौजूद दूतावास और हनोई में मौजूद एम्बेसी में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए भारतीय लोग इन कंट्रोल रूम से बात कर सकते हैं. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं- +84362817930, +84915523714, +84334520414, +84913089165(हनोई)

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा

आंध्र प्रदेश के शिक्षा और IT मंत्री नारा लोकेश ने वियतनाम में हुए नाव हादसे की समीक्षा की. दरअसल, उनको ये जानकारी मिली थी कि आंध्र प्रदेश के कई लोग छुट्टियां मनाने वियतनाम गए हैं. इसीलिए उन्हें ये चिंता हो गई कि कहीं वो लोग भी हादसे में शामिल तो नहीं. नारा लोकेश ने हादसे के बारे में जानकारी लेने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और नई दिल्ली में मौजूद आंध्र भवन के अधिकारियों के साथ बातचीत की. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस हादसे में आंध्र प्रदेश के भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी ये पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ