Video Show Russia shoots down its own Su-35 fighter jet: यूक्रेन और रूसी के बीच चल रहे युद्ध का शुक्रवार को 583वां दिन है। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन के बेशकीमती लड़ाकू विमानों में से एक Su-35 को उनके ही सैनिकों ने आसमान में मार गिराया। यह घटना उस वक्त हुई, जब फाइटर जेट यूक्रेन में मोर्चे पर था। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आसमान से आग के गोले के रूप में फाइटर जेट नीचे आता दिखाई दे रहा है।
एकल सीट का था फाइटर जेट
रिपोर्ट के अनुसार, हाई-टेक Su-35 को यूक्रेन के जापोरिजिया क्षेत्र में रूसी S-300 वायु रक्षा मिसाइल द्वारा मार गिराया गया। वीडियो में उस क्षण को दिखाया गया है, जब एकल सीट वाला फाइटर जेट आकाश में धमाके के साथ फट गया और नारंगी लपटों में बदल गया।
Watch Video…
पायलट की मौत के मिले संकेत
अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि फाइटर जेट का पायलट हादसे के बाद इजेक्ट करने में सक्षम था या नहीं। लेकिन रूसी विमानन जेड-ब्लॉगर फाइटर बॉम्बर ने फाइटर जेट के नुकसान को स्वीकार करते हुए एक पोस्ट में संकेत दिया कि पायलट जीवित नहीं बचा। उन्होंने मैसेज के साथ Su-35 की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें लिखा कि अनन्त उड़ान, भाई।
यूक्रेन ने रूसी सेना पर कसा तंज
इस बीच यूक्रेनी चैनल क्रीमियन विंड ने वीडियो फुटेज पोस्ट किया और कहा कि रूसी वायु रक्षा बनाम रूसी Su-35। 1 बनाम 0। रूसी सैनिकों ने टोकमाक के पास अपने ही विमान को मार गिराने के लिए एस-300 मिसाइल का इस्तेमाल किया। काम करो भाइयों! मत रुकें!
पुतिन को मिला नया झटका
यदि फाइटर जेट के नुकसान की पुष्टि हो जाती है तो यह यूक्रेन पर आक्रमण में पुतिन की सेना के लिए एक नया झटका होगा। अप्रैल में रूसी Su-34 फाइटर जेट द्वारा गलती से गिराए गए एक बम ने यूक्रेनी सीमा के साथ रूस की सीमा से 25 मील अंदर बेलगोरोड शहर में 70 फीट का गड्ढा कर दिया था। एक पत्रकार ने उस समय कहा था कि यह चमत्कारी था कि किसी की मृत्यु नहीं हुई।
यूक्रेन ने एडमिरल को मारने का किया था दावा
यूक्रेन ने हाल ही में रूसी के ब्लैक सी फ्लीट मुख्यालय पर हमला किया था। इस दौरान पुतिन के चुने हुए एडमिरल सेवस्तोपोल में स्टॉर्म शैडो मिसाइलों द्वारा मारे गए कई अधिकारियों में से एक थे। कुछ दिन पहले ही यह खुलासा हुआ था कि पुतिन के अपने अधिकारियों ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी सौंपी होगी जिससे उसे ब्लैक सी बेड़े के मुख्यालय को नष्ट करने वाला हमला करने की इजाजत मिल गई।
यह भी पढ़ें: रेपिस्ट पति ने चाकू से काट डाले पत्नी के नाक-कान, 8 घंटे चली सर्जरी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
14 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
15 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
20 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
23 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines