हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

US के सामने झुके थे मादुरो, पर ट्रंप ने नहीं सुनी; जानें- हमले से पहले इंटरव्यू में क्या बोले थे वेनेजुएला के राष्ट्रपति

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को शनिवार को अमेरिकी सैनिक हमला करके पकड़ ले गए. अब उन पर अमेरिका में मुकदमा चलाया जाएगा.

विज्ञापन
मादुरो के पकड़े जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा.

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी सेना के हमले से पहले सिर झुकाया था. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी एक बात भी नहीं मानी. पकड़े जाने से पहले अपने आखिरी टीवी इंटरव्यू में, निकोलस मादुरो ने कहा था कि वह ड्रग्स तस्करी से निपटने के लिए वाशिंगटन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

इंटरव्यू टीवी पर आने के 48 घंटे से भी कम समय बाद, मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सैनिकों ने हमला करके पकड़ लिया.

यह इंटरव्यू ‘teleSUR’ चैनल पर गुरुवार को प्रसारित हुआ था. इसमें मादुरो ने कहा कि वाशिंगटन उनकी बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की इच्छा से जानता था. उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी सरकार जानती है, क्योंकि हमने उनके कई प्रवक्ताओं को बताया है, कि यदि वे ड्रग्स तस्करी से निपटने के लिए गंभीरता से किसी समझौते पर चर्चा करना चाहते हैं, तो हम तैयार हैं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : आंखों पर पट्टी, हथकड़ी से पीछे बंधे हाथ… वेनेजुएला से अमेरिका लाए गए मादुरो, न्यूयॉर्क से वीडियो आया सामने

यह इंटरव्यू स्पेनिश पत्रकार इग्नासियो रामोनेट ने लिया था.

विज्ञापन

मादुरो ने पिछले महीने वेनेजुएला की एक डॉकिंग फैसिलिटी पर हमले की रिपोर्टों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने उसमें CIA का हाथ होने की बात कही थी. हालांकि, बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने उस हमले की पुष्टि कर दी थी

वाशिंगटन पर ‘धमकी, डर और बल के जरिए’ खुद को थोपने की कोशिश का आरोप लगाने के बावजूद, मादुरो ने सुझाया था कि ड्रग्स प्रवर्तन और एनर्जी के एरिया में सहयोग की गुंजाइश थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्या है US की डेल्टा फोर्स, जिसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को घर से ही उठा लिया; ISIS चीफ बगदादी को भी किया था ढेर

इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अपने तेल क्षेत्र में अमेरिकी निवेश के लिए खुला है. मादुरो ने कहा, ‘अगर उन्हें तेल चाहिए, तो वेनेजुएला अमेरिकी निवेश के लिए तैयार है, जैसे शेवरॉन के साथ, जब भी वे चाहें, जहां भी चाहें और जैसे भी चाहें.’

विज्ञापन

मादुरो लंबे समय से ड्रग ट्रेड में किसी भी तरह की संलिप्ता से इनकार करते आए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने उनके खिलाफ एक अभियान ‘गढ़ा’ था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola