आंखों पर पट्टी, हथकड़ी से पीछे बंधे हाथ... वेनेजुएला से अमेरिका लाए गए मादुरो, न्यूयॉर्क से वीडियो आया सामने

Venezuela US Attack: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों अमेरिकी सेना की कस्टडी की वेनेजुएला से अमेरिका भी पहुंच गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले मादुरो की एक तस्वीर जारी की थी, अब मादुरो को न्यूयॉर्क लाए जाने का वीडियो सामने आया है.

nicolas maduro

निकोलस मादुरो को पत्नी समेत उनके घर से गिरफ्तार करके अमेरिका लाया गया है.

विज्ञापन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका पहुंच गए हैं. अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस (डेल्टा फोर्स) राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उनके घर काराकास स्थित फोर्ट टियुना सैन्य परिसर से गिरफ्तार करके अमेरिकी ले आई है. मादुरो को लेकर अमेरिकी विमान न्यूयॉर्क शहर के स्टीवर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर लैंड हुआ, जिससे उतारकर मादुरो को ले मैनहट्टन ले जाया गया है, जहां उन्हें DEA कार्यालय में रखा गया है.

मादुरो के खिलाफ न्यूयॉर्क में चलेगा केस

वीडियो में देख सकते हैं कि अमेरिकी अधिकारियों की एक टीम एक व्यक्ति को विमान से उतारकर ले जा रही हैं. शख्स के हाथों पर पट्टी बंधी है और उसके हाथ हथकड़ी से पीछे बंधे हैं. इस शख्स को मादुरो ही बताया जा रहा है. वहीं मादुरो के खिलाफ अब न्यूयॉर्क की कोर्ट में नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा. अमेरिका ने मादुरो पर अमेरिका में कोकेन की तस्करी करने और कार्टेल दे लॉस सोल्स का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

वेनेजुएला में 30 मिनट में 7 धमाके हुए

बता दें कि 3 जनवरी 2026 को सुबह अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व चलाया और करीब 150 से ज्यादा विमानों के जरिए वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आस-पास के क्षेत्रों में हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में सैन्य ठिकानों, एयरबेस, बंदरगाह समेत अन्य ठिकानों को टारगेट किया. 30 मिनट चले ऑपरेशन में 7 धमाके हुए. इस बीच अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला को राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को घर में घुसकर पकड़ लिया.

अब अमेरिका चलाएगा वेनेजुएला को

वेनेजुएला में सैन्य ऑपरेशन पूरा होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मादुरो की एक तस्वीर जारी की, जिसमें वह अमेरिकी सेना की कस्टडी में हैं और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी है. हाथ भी हथकड़ी से पीछे की ओर बंधे हुए हैं. साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया कि जब तक वेनेजुएला में नई सरकार नहीं बन जाती, तब तक देश को अमेरिका चलाएगा और वहां से तेल की सप्लाई पहले की तरह ही सुनिश्चित करेगा. साथ ही अमेरिका की कोर्ट में मादुरो के खिलाफ केस चलाया जाएगा.

अमेरिका ने की हुई थी सख्त घेराबंदी

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में वेनेजुएला की घेराबंदी कई दिन से की हुई थी. अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को वेनेजुएला छोड़ने और अमेरिकी कब्जे से बचने का अवसर दिया गया था. कई बार उनसे कहा गया कि वे सरेंडर कर दें और वेनेजुएला छोड़कर चले जाएं. वेनेजुएला की सत्ता छोड़ दें, लेकिन वे नहीं माने तो अमेरिका को हमला करना पड़ा और उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा, नहीं तो वे आज अमेरिका की बजाय कहीं और होते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ