वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने नोबेलशांति पुरस्कार जीत लिया है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता है. यह पुरस्कार उन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और वेनेजुएला में तानाशाही से लोकतंत्र में शांति की वकालत करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया.
सोशल मीडिया पर मारिया कोरिना मचाडो ने एक पोस्ट लिखकर इस पुरस्कार को ट्रंप समर्पित कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी वेनेज़ुएलावासियों के संघर्ष को मिली यह मान्यता हमारे कार्य को पूरा करने के लिए एक प्रोत्साहन है: स्वतंत्रता प्राप्त करना. आज हम पहले की अपेक्षा काफी अधिक विजय के करीब हैं. उन्होंने लिखा कि हम राष्ट्रपति ट्रम्प, संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों, लैटिन अमेरिका के लोगों और दुनिया के लोकतांत्रिक देशों पर स्वतंत्रता और लोकतंत्र प्राप्त करने के लिए अपने प्रमुख सहयोगियों के रूप में भरोसा करते हैं.
अंत में उन्होंने लिखा कि मैं यह पुरस्कार वेनेज़ुएला के पीड़ित लोगों और हमारे उद्देश्य के प्रति निर्णायक समर्थन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को समर्पित करती हूं.
नोबेल शांति पुरस्कार पर ट्रंप की खामोशी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड समर्थन निराश हैं, उनमें आक्रोश उस वक्त फैल गया, जब नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने ट्रंप को नजरअंदाज करते हुए 2025 का शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दे दिया. इस घोषणा के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है. उन्होंने विजेताओं को बधाई भी नहीं दी.
बता दें कि ऐसे कई मौके आए आए थे जब ट्रंप को यह पुरस्कार देने की मांग की गई, यहां तक कि उन्होंने खुद कहा था किअगर उन्हें दुनिया भर में सात युद्धों को सुलझाने के लिए यह पुरस्कार नहीं मिला तो यह अमेरिका का अपमान होगा. इसके बाद भी जब ट्रंप को यह पुरस्कार नहीं मिला तो व्हाइट हाउस के अधिकारियों, ट्रंप के समर्थकों ने गुस्सा जाहिर किया.
यह भी पढ़ें : ट्रंप को नोबेल न मिलने पर क्या बोले पुतिन, नेतन्याहू भी हुए निराश
हालांकि White हाउस के अधिकारी की तरफ से एक प्रतिक्रिया जरूरी आई, व्हाइट हाउस के संचार प्रमुख स्टीवन चेउंग ने कहा कि नोबेल समिति ने साबित कर दिया कि वे शांति से ज्यादा राजनीति को महत्व देते हैं. सोचिए, निकोलस मादुरो के बारे में लगातार रोने वाली एक महिला ने दुनिया के लिए राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा काम किया है, ये क्या मजाक है?
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
3 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
9 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
10 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
11 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
13 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
18 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines