ट्रंप को नोबेल न मिलने पर क्या बोले पुतिन, नेतन्याहू भी हुए निराश

Nobel Peace Prize 2025: डोनाल्ड ट्रंप को इस साल नोबेल पीस प्राइज न मिलने पर विश्व के बड़े नेताओं ने निराशा जाहिर की है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अब समिति पर विश्वास नहीं किया जा सकता है लेकिन ट्रंप ने शांति के लिए बहुत कुछ किया है. वहीं, नेतन्याहू ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि फैक्ट खुद सामने आते हैं.

nobel peace prize 2025

Nobel Peace Prize 2025: आज नोबेल पीस प्राइज की घोषणा हो चुकी है. यह सम्मान वेनेजुएला के विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है. ट्रंप को पीस प्राइज न मिलने पर नेतन्याहू और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी-अपनी राय सामने रखी है. दोनों नेता इस बात को लेकर निराश दिखाई दिए हैं. राष्ट्रपति पुतिन ने बोला है कि ट्रंप शांति के लिए बहुत कुछ करते हैं तो वहीं नेतन्याहू ने भी ट्रंप को हकदार बताया है.

विज्ञापन

क्या बोले रूसी राष्ट्रपति?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नोबेल विजेता की घोषणा होने के बाद बोला है कि अब समिति पर विश्वास नहीं जताया जा सकता है. वे बोले कि इजरायल और गाजा के बीच चल रहे विवाद को सीजफायर तक पहुंचाना उनके शांति के कार्यों का बेहतरीन उदाहरण है. उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए काफी काम किया है. मगर फिर भी उन्हें शांति पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया. साथ ही पुतिन बोले कि अब पुरस्कार की प्रतिष्ठा भी काफी कम हो गई है.

विज्ञापन

नेतन्याहू भी हुए निराश

ट्रंप को शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बोला कि नोबेल शांति समिति शांति की बात करती है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप इस बात को हकीकत में बदलते हैं. नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट शेयर लिखा कि फैक्ट खुद बोलते हैं राष्ट्रपति ट्रंप ही नोबेल के असली हकदार हैं.

विज्ञापन

White House की क्या है प्रतिक्रिया?

राष्ट्रपति ट्रंप को शांति पुरस्कार न मिलने पर व्हाइट हाउस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को नजरअंदाज किए जाने पर नोबेल समिति की आलोचना की है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने X पर कहा कि नोबेल समिति को शांति की बजाय प्राथमिक राजनीति लगी है. साथ ही उन्होंने कहा ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध समाप्त करेंगे और जान बचाते रहेंगे.

हालांकि, मचाडो और ट्रंप दोनों ही वेनेजुएला के लोकतंत्र के लिए एक मत दिखाई देते थे. अब मचाडो ने भी नोबेल ट्रंप को समर्पित किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ