उस्मान हादी हत्याकांड में बांग्लादेश का दावा झूठा निकला है. अभी तक बांग्लादेश दावा करता आया है कि उस्मान हादी की हत्या के बाद उसके हत्यारे भारत भाग गए हैं. लेकिन अब आरोपी फैसल करीम मसूद का वीडियो सामने आने के बाद केस में नया मोड़ आया है. मुख्य आरोपियों में से एक, फैसल करीम मसूद ने खुद वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कह रहा है कि वह दुबई में है.
साथ ही वह सफाई दे रहा है कि उसका उस्मान हादी की हत्या उसका कोई हाथ नहीं है. फैसल के मुताबिक, हादी के साथ उसका रिश्ता सिर्फ बिजनेस की वजह से था, और उसने अलग-अलग समय पर राजनीतिक वजहों से डोनेशन दिया था.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या, अर्धसैनिक समूह से जुड़े थे बजेंद्र बिस्वास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैसल ने साथ ही वीडियो में कहा है कि उसे और उसके परिवार को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है और जान बचाने के लिए वह दुबई भागकर आ गया है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें, 18 दिसंबर को उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन दोबारा तेज हो गए थे. बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं.
वहीं, बांग्लादेशी पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने दावा किया है कि उस्मान हादी की हत्या जमात-शिबिर ने की है. जमात-शिबिर, बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा है.
यह भी पढ़ें : जलते मकान और बंद दरवाजे…, बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिंदू, परिवार सहित घर में लगाई आग
उस्मान की मौत के बाद उनके भाई शरीफ उमर हादी ने आरोप लगाया था कि सरकार के अंदर एक खास ग्रुप ने आने वाले नेशनल चुनाव को पटरी से उतारने के लिए हत्या की साजिश रची थी.
उस्मान हादी इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे. शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए विद्रोह के प्रमुख चेहरों में से एक थे. उस्मान हादी को 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : कैसे दीपू दास को भीड़ ने बेरहमी से मारा… चश्मदीद ने बताया रौंगटे खड़े करने वाला आंखों देखा मंजर
बता दें, बांग्लादेश की ओर से दावा किया गया था कि उस्मान हादी के हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद भारत भाग गए. इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस दावे का खंडन किया था.
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
3 mins agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 hr agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
3 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
17 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
18 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
23 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines