'बिकाऊ नहीं है US सिटिजनशिप', जन्मजात नागरिकता पर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ट्रंप, दोबारा सुनवाई की मांग

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, यह एक ऐसा ‘धंधा’ बन चुका है, जिसके जरिए न केवल बच्चे को बल्कि बाद में पूरे परिवार को भी अमेरिका में बसने का रास्ता मिल जाता है. उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी नागरिकता बिक्री के लिए नहीं है.’

donald trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता, आसान भाषा में कहें तो बच्चे के पैदा होते ही उसे मिलने वाली नागरिकता के मुद्दे पर एक बार फिर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का ऐलान किया है. ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को ‘न्याय की विफलता’ बताया और कहा कि वह इस मामले में तत्काल पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे. उनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इससे अमेरिकी नागरिकता एक तरह से ‘खरीदी’ जा सकती है.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका की दक्षिणी सीमा और मैक्सिको के कई इलाकों में ऐसे विज्ञापन लगाए जा रहे हैं, जिनमें अमेरिका में बच्चे के जन्म के जरिए नागरिकता दिलाने का प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन विज्ञापनों में करीब 4,000 डॉलर में प्रसव कराने की बात कही जा रही है, जिससे नवजात को अपने आप ही अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है.

विज्ञापन

‘अमेरिकी नागरिकता बिक्री के लिए नहीं’


डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, यह एक ऐसा ‘धंधा’ बन चुका है, जिसके जरिए न केवल बच्चे को बल्कि बाद में पूरे परिवार को भी अमेरिका में बसने का रास्ता मिल जाता है. उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी नागरिकता बिक्री के लिए नहीं है.’ ट्रंप का मानना है कि अगर इस व्यवस्था पर रोक नहीं लगी तो यह अमेरिका की इमिग्रेशन सिस्टम पर गंभीर बोझ डाल सकती है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि इस पर तत्काल दोबारा सुनवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला


गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए जन्मसिद्ध नागरिकता के सिद्धांत को बरकरार रखा था. अदालत ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की धरती पर जन्म लेने वाले बच्चों को, चाहे उनके माता-पिता अवैध रूप से रह रहे हों या अस्थायी वीजा पर हों, संविधान के 14वें संशोधन के तहत अमेरिकी नागरिकता का अधिकार प्राप्त होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ