US Women DNA Test: एक महिला ने मजाक-मजाक में DNA टेस्ट कराया, लेकिन इसके नतीजों ने कई साल पुराना एक राज खोल दिया। अमेरिका में मिशिगन स्टेट की रहने वाली महिला को पता चला कि उसका संबंध 1997 में हुई एक अनसुलझी हत्या के मामले से है। इस मामले का खुलासा होने के बाद उसकी दादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 23 साल की जेना गेरवाटोव्स्की ने अपने एक दोस्त को क्रिसमस पर किट गिफ्ट मिलने के बाद फैमिलीट्री-डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला किया था। इसके तुरंत बाद उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।
30 साल बाद मैच हुआ DNA
उधर से मिशिगन स्टेट पुलिस के एक जासूस ने उनसे पूछा- “क्या आपने बेबी गार्नेट केस के बारे में सुना है?” 1997 के इस मामले ने छोटे से शहर में हड़कंप मचा दिया था। जब गार्नेट लेक कैंपग्राउंड में टॉयलेट में एक मृत शिशु पाया गया था। जिसे बेबी गार्नेट के नाम से जाना जाता है। ये ठीक वही जगह है, जहां जेना बड़ी हुई थी। हालांकि मामला उस वक्त ठंडे बस्ते में चला गया, जब बच्चे की पहचान या किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं मिला, जिसने किसी शख्स को बच्चे को छोड़ते हुए देखा हो। अब लगभग 30 साल बाद जासूस जेना ने जेना से कहा- “तुम्हारा डीएनए उससे मेल खाता है।”
मां ने किया था जानकारी देने से मना
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, जब जेना ने अपनी मां कारा गेरवाटोव्स्की को इस बारे में बताया, तो उन्हें लगा कि यह कोई फ्रॉड हो सकता है। दरअसल, जेना के दादा को भी किसी ने जासूस बनकर ठगा था। कारा ने जेना से कहा कि वह अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन या पासवर्ड किसी को न बताए। उस रात जेना से एक शख्स मिस्टी गिलिस ने संपर्क किया। वह आइडेंटिफाइंडर्स इंटरनेशनल की वरिष्ठ फॉरेंसिक वंशावली विशेषज्ञ और कोल्ड केस लाइजनर हैं। हालांकि जब उन्होंने DNA पासवर्ड मांगा तो जेना ने इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: MIT में भारतीय मूल के स्टूडेंट ने लिखा ऐसा निबंध, खतरे में पड़ गया करियर!
दादी निकली आरोपी
एक हफ्ते बाद जब जेना अपनी फूलों की दुकान पर काम कर रही थी, तभी उसकी मां ने उसे घबराते हुए बुलाया। वह घर आई और उसने पाया कि उसकी मां रसोई की मेज पर जेना के चचेरे भाई के साथ बैठी थी। जिससे पुलिस ने बेबी गार्नेट की स्थिति के बारे में बताने के लिए संपर्क किया था। जेना ने कहा- मेरी मां की आंखों में आंसू थे। जबकि जेना के चचेरे भाई के चेहरे पर सदमा सा नजर आया। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, जेना के डीएनए किट से पता चला कि वह बेबी गार्नेट की सौतेली भतीजी थी। उसकी मां कारा बेबी गार्नेट की सौतेली बहन निकली। 42 साल की कारा ने अपनी मां नैन्सी गेरवाटोव्स्की से 18 साल की उम्र से ही बात नहीं की थी। यानी जेना कभी अपनी दादी से नहीं मिली थी। जेना ने कहा- “मैं इस मामले के बारे में पूरी जिंदगी अनजान रही और फिर पता चला कि यह मेरी दादी ने किया था?”
ये भी पढ़ें: ‘मैं कचरा खाना चाहता हूं…’, हांगकांग में रोते-चिल्लाते डस्टबिन का वीडियो वायरल; जानें मामला
दादी ने दिए ये तर्क
मिशिगन अटॉर्नी जनरल ने कहा कि नैन्सी ने न्यूबेरी स्थित अपने घर में अकेले ही नवजात शिशु को जन्म दिया था। इस दौरान बेबी गार्नेट की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि नैन्सी चाहतीं तो मेडिकल हेल्प लेकर इसे रोक सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं चाहा।” हालांकि नैन्सी का कहना था कि उसने नहाते समय अप्रत्याशित रूप से बच्चे को जन्म दिया था। उसने भ्रूण को अपने शरीर से बाहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बच्चे को जन्म नहीं दे पाई। वह प्रसव के दौरान ही बेहोश हो गई। फिर जब होश आने पर मृत शिशु को एक बैग में रखा और उस जगह छोड़ आई। नैन्सी पर खुलेआम हत्या का आरोप लगाया गया है, जिसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजा? 38 प्लेन, शानदार गाड़ियां और 3 लाख करोड़ की नेट वर्थ
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 hr agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines