US Wisconsin School Firing: अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर के एबंडैंट लाइफ़ क्रिश्चियन स्कूल में 17 साल की लड़की ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां लगने से टीचर समेत 3 लोगों की मौत हुई है और एक अन्य संदिग्ध भी मारा गया है। दूसरी ओर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने वाली लड़की को भी मार गिराया है। इस घटना में एक शिक्षक और एक अन्य छात्र की मौत भी हो गई है।
वहीं पुलिस ने हमलावर छात्रा को भी मार गिराया। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। फायरिंग क्यों की गई? इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वहीं वारदात पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया है। विस्कॉन्सिन के मैडिसन इलाके की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बार्न्स ने फायरिंग की पुष्टि की और मीडिया को केस पर ब्रीफ किया।
यह भी पढ़ें:Atul Subhash के आरोपी पुलिस के हाथ कैसे लगे? निकिता की एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
लड़की ने पुलिस पर भी चलाई गोलियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल में फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। चारों ओर से घेरकर हमलावर को टारगेट किया गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में लड़की मारी गई। जब गोलीबारी बंद हो गई तो पुलिस स्कूल में घुसी। पुलिस को हाथ में बंदूक लिए लड़की की लाश मिली। 4 अन्य लोगों की लाशें भी मिलीं। वहीं घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल भिजवाया। अन्य छात्रों को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
वहीं स्कूल हाईजैक होने की खबर मिलते ही छात्रों के परिजन भी मौके पर जुटे। बता दें कि एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल एक गैर-साम्प्रदायिक ईसाई संस्था है, जिसमें किंडरगार्टन से लेकर हाई स्कूल तक लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं। अगले हफ्ते क्रिसमस की छुट्टियां होनी हैं, इससे पहले ही स्कूल में दहशत फैल गई। मारे गए लोगों में 1 टीचर और एक स्टूडेंट है। स्कूल में फायरिंग की खबर व्हाइट हाउस तक भी पहुंची। राष्ट्रपति जो बिडेन ने पुलिस को फोन करके जानकारी ली।
यह भी पढ़ें:छोटी-सी चूक से 6 जिंदगियां खत्म, 7 लोग गंभीर घायल; छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी
राष्ट्रपति बाइडेन ने फायरिंग पर दुख जताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडेन ने वारदात को अमानवीय घटना बताया और अमेरिकी कांग्रेस से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। इस साल यह देश में 35वीं सामूहिक हत्या थी। के-12 स्कूल शूटिंग डेटाबेस वेबसाइट के अनुसार, इस साल अमेरिका में 322 स्कूल शूटिंग की घटनाएं हुईं।
न्यूटाउन से लेकर उवाल्डे, पार्कलैंड से लेकर मैडिसन तक गोलीबारी की घटनाएं हुईं, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया। यह अस्वीकार्य है कि हम अपने बच्चों को बंदूकों और हिंसा से बचाने में असमर्थ हैं। हर बच्चे को स्कूल में सुरक्षित महसूस करने का हक है। छात्रों को पढ़ना और लिखना सीखना चाहिए, न कि झुकना और छिपना सीखना चाहिए।
यह भी पढ़ें:डॉक्टर की एक चूक से मरीज की मौत; जानें महिला की सर्जरी कहां हुई और कैसे गई उसकी जान?
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
36 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
8 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
12 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
12 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
13 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines