ट्रंप के दो बड़े फैसले, पोस्ट सेंसर करने वाले विदेशी अफसर होंगे बैन, चीनी छात्रों के वीजा पर रोक

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दो बड़े फैसले लिए। पहला विदेशी अधिकारियों के वीजा बैन से जुड़ा है और दूसरा चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने का ऐलान से जुड़ा है।

US Visa Ban Social Media Censorship

US Visa Ban Social Media Censorship

अमेरिका ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उन लोगों का वीजा बैन करने का ऐलान किया है जो सोशल मीडिया पर अमेरिकी लोगों की पोस्ट को सेंसर करते हैं। ये फैसला लेने वाला अमेरिका पहला देश है। विदेश मंत्री ने कहा कि अगर किसी विदेशी अधिकारी ने अपने देश में अमेरिका के लोगों की गिरफ्तारी या सजा की धमकी देकर पोस्ट सेंसर की तो यह स्वीकार नहीं होगा। इसके साथ ही उन अधिकारियों का वीजा बैन होगा जो अमेरिकी टेक प्लेटफाॅम्र्स पर कंटेट हटाने की मांग करते हैं।

रुबियो ने कहा नया वीजा बैन उन विदेशी नागरिकों पर लागू होगा जो अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सेंसर करने के लिए जिम्मेदार हैं। अगर कोई अमेरिकी नागरिक अमेरिकी धरती से कोई पोस्ट करता है तो किसी विदेशी अधिकारी को यह मांग करने का अधिकार नहीं है कि वह पोस्ट हटाई जाए। भले ही वह अपमानजनक हो।

चीनी छात्रों का वीजा होगा रद्द

इससे पहले मंगलवार अमेरिकी सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए नए वीजा इंटरव्यू पर रोक लगाई है। विदेश मंत्री ने मंगलवार को इसे लेकर एक आदेश जारी किया। इसका मकसद देश के विश्वविद्यालयों में यहूदी विरोध और वामपंथी विचारों को रोकना है। रुबियो ने दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों को आदेश जारी कर कहा कि वे स्टूडेंट वीजा के लिए नए इंटरव्यू शेड्यूल नहीं करें। ट्रंप सरकार अमेरिका आने वाले छात्रों के सोशल मीडिया की प्रोफाइल की जांच को और ज्यादा सख्त करने जा रही है।

इसके साथ ही अमेरिका ने बुधवार को चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने का ऐलान किया है। जिसमें कम्यूनिस्ट पार्टी से संबंध रखने वाले छात्र शामिल होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ