---विज्ञापन---

अमेरिकी सरकार से अलग हुए एलन मस्क, एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप को बोला ‘थैंक्स’

Elon Musk: एलन मस्क का अमेरिकी सरकार के साथ सफर खत्म हो गया है। इसके बारे में टेस्ला के मालिक ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप का धन्यवाद दिया है।

Elon Musk: एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट कर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप सरकार के साथ अपने सफर को खत्म कर दिया है। इसके लिए मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करते हुए लिखा कि ‘क्योंकि विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है, इसलिए मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बेफिजूल खर्चों को कम करने के लिए मुझे अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’ यानी मस्क अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के पद पर नहीं रहेंगे।

‘DOGE मिशन समय के साथ होगा मजबूत’

SpaceX के संस्थापक और CEO एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा तय समय खत्म हो रहा है, इसलिए मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिजूलखर्ची को कम करने के लिए मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।’ साथ ही उन्होंने DOGE के बारे में लिखा कि ‘DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होगा, क्योंकि यह सरकार में जीवन का एक तरीका बन जाएगा।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के बिना क्यों नहीं बना सकते गोल्डन डोम? सामने आई ये बड़ी वजह

---विज्ञापन---

पहला बड़ा मतभेद

सरकार से अलग होने के फैसले से पहले ही मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ‘बड़े सुंदर’ (Big Beautiful) बिल पर निराशा जताई थी। एलन मस्क ने इस बिल को लेकर कहा था कि ‘वह इससे निराश हैं, इस बिल में कर कटौती और आव्रजन प्रवर्तन (Immigration Enforcement) में वृद्धि का मिश्रण शामिल है।’ ये बिल आम नागरिकों को टैक्स के बोझ से थोड़ी राहत देता है।

ट्रंप के इस प्रमुख बिल की आलोचना अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनका पहला बड़ा मतभेद है। मस्क ने कहा कि ‘यह बिल बजट घाटे को बढ़ाता है और उनके विभाग- डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रयासों को कमजोर करता है।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ट्रंप के दो बड़े फैसले, पोस्ट सेंसर करने वाले विदेशी अफसर होंगे बैन, चीनी छात्रों के वीजा पर रोक

First published on: May 29, 2025 06:37 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
Sponsored Links by Taboola