अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस 4 दिन के लिए भारत के दौरे पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात को उनके सम्मान में डिनर का भी आयोजन रखा है। वेंस ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का दौरा भी किया है। इसके अलावा उनके जयपुर और आगरा जाने का भी प्लान है। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के ऐलान और एशिया के बाजारों पर इसके असर को लेकर काफी चर्चाएं हुई हैं। हालांकि अमेरिका अपने फैसले पर 3 महीने के लिए रोक भी लगा चुका है। ऐसे में वेंस का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने पर भले ही अस्थायी रोक लगा दी गई है, लेकिन मोदी सरकार इसको लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है।
यह भी पढ़ें:‘हमारी खुद की आलोचना हो रही, हम कैसे दखल दें?…’, एडल्ट कंटेंट रोकने के मामले में SC की टिप्पणी
माना जा रहा है कि मोदी-वेंस मुलाकात के दौरान टैरिफ और बाकी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत कई बड़े नेता और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अमेरिका ने हाल ही में चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा था कि अगर ट्रंप की ओर से लगाई गई 3 महीने की रोक को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ तो भारतीय निर्यात पर 10 के बजाय 26 फीसदी टैरिफ लागू होगा।
चीन के साथ तनाव जारी
भले ही अपने फैसले ट्रंप अपने फैसले पर रोक लगा चुके हैं, लेकिन चीन के साथ तनातनी जारी है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ लगातार टैरिफ में बढ़ोतरी कर रहे हैं। The Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार सरकार रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर आकलन कर रही है। इसमें भारत में आने वाले सामान की डंपिंग को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अमेरिका में लागत बढ़ने के बाद भारत की नजर वियतनाम, इंडोनेशिया और चीन पर टिकी है। ये देश अमेरिका में लगातार व्यापारिक घाटे का सामना कर रहे हैं। ये देश भारत में आयात बढ़ा सकते हैं।
भारत ने कम किए थे शुल्क
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल में कहा था कि वेंस की यात्रा के दौरान इंडिया-यूएस के बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। व्यापार समझौते को लेकर भारत यूएस के संपर्क में है। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अच्छे संबंध हैं। केंटकी बॉर्बन व हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों सहित कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ से पहले भारत ने अपने शुल्क कम किए थे।
यह भी पढ़ें:News24 की खबर का असर; मुरैना में अवैध खनन पर एक्शन, दोनों आरक्षक सस्पेंड
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
53 mins agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
1 hr agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
4 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
14 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
15 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
16 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines