मिडिल ईस्ट में ईरान से युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट की टेंशन के बीच अमेरिका में एक मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। जी हां, मामला अब राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंच गया है और उन्होंने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, साल 2023 से अब तक अमेरिका के हाई प्रोफाइल सांइटिस्ट संदिग्ध हालात में लापता हो गए। कई साइंटिस्ट के शव मिल चुके हैं। इस वजह से अमेरिका में साइंस वर्ल्ड और ट्रंप सरकार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, ट्रंप के बयान के बाद 24 घंटे के अंदर लिया यू-टर्न
संवदेनशील प्रोजेक्टों पर काम कर रहे थे वैज्ञानिक
रिपब्लिकन सांसद एरिक बुर्लिसॉन का कहना है कि लापता या मृत वैज्ञानिक नासा, MIT और लॉस एलामोस नेशनल लैबोरेट्री से कनेक्ट थे। न्यूक्लियर एनर्जी, मिसाइल डिफेंस, स्पेस रिसर्च जैसे संवदेशनील प्रोजेक्टों पर काम कर रहे थे।। ऐसे में उनके मृत या लापता होने की वजह क्लासिफाइड एयरोस्पेस, डिफेंस और UFO प्रोग्राम हो सकते हैं। वहीं इसके लापता या मृत होने के पीछे चीन या अमेरिका का हाथ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी एंगल से मामले की जांच के आदेश दिए।
पूर्व मेजर जनरल और एरोस्पेस इंजीनियर शामिल
लापता या मृत वैज्ञानिकों के मामले की जांच कर रही FBI और अन्य एजेंसियों के अनुसार, कई वैज्ञानिक अपना सारा निजी सामान घर छोड़कर निकले और वापस लौटकर नहीं आए। लापता वैज्ञानिकों ने अमेरिकी वायु सेना के पूर्व मेजर जनरल विलियम नील मैक्कलैंड भी शामिल हैं, जो UFO प्रोग्राम की टीम का हिस्सा थे। एरोस्पेस इंजीनियर मोनिका जैसिंटो रजा और अन्य विशेषज्ञ भी लापता है। साल 2023 से सिलसिला जारी है और मामला अब ट्रंप को बताया गया।
ट्रंप का ईरान को फाइनल अल्टीमेटम, सीजफायर की डेडलाइन 21 अप्रैल तक समझौता नहीं किया तो करेंगे बमबारी
3 साल में लापता या मृत पाए गए वैज्ञानिक
बता दें कि पहली बार जुलाई 2023 में NASA में जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के भौतिक विज्ञानी (physicist) माइकल डेविड हिक्स की मौत हुई थी। माइकल डेविड कॉस्मेट और स्टेरॉइड्स के एक्सपर्ट थे। लेकिन न परिवार ने और न ही नासा ने आज तक डेविड की मौत का कारण, डेटा या रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया गया। इन्हीं मामलों ने अमेरिकी सरकार, साइंस वर्ल्ड और जांच एजेंसियों की टेंशन बढ़ाई हुई है। क्योंकि मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना जा रहा है।
इसके बाद 12 दिसंबर 2025 को Novartis के रिसर्चर जेसन थॉमस लापता हुए। उनकी पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी और मार्च 2026 में थॉमस का शव मैसाचुसेट्स की झील से तैरता मिला। MIT के प्रोफेसर और न्यूक्लियर साइंटिस्ट नूनो लुरेरो को दिसंबर 2025 में बोस्टन स्थित उनके घर के पास गोली मार दी गई थी। लॉस एलामोस से जुड़े एंथनी चावेज 4 मई 2025 को अचानक गायब हो गए। चावेज को आखिरी बार उनके घर से निकलते हुए देखा गया था।
लॉस एलामोस नेशनल लेबोरेटरी की कर्मचारी मेलिसा कैसियास जून 2025 में लापता हो गई थीं। NASA में जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के रिसर्चर फ्रैंक मैवाल्ड की 4 जुलाई 2024 में लॉस एंजेलिस में मौत हो गई थी। जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की ही कर्मचारी मोनिका जैसिंटो रेजा 22 जून 2025 में गायब हो गई थीं। 16 फरवरी 2026 को खगोल विज्ञानी कार्ल ग्रिलमायर की गोली मारकर हत्या कर दी गई था। 28 अगस्त 2025 को उन्हें भी आखिरी बार घर से निकलते देखा गया था।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 hr agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
3 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
6 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
6 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
15 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
19 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
21 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines