---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, ट्रंप के बयान के बाद 24 घंटे के अंदर लिया यू-टर्न

strait of hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव गहरा गया है। ट्रंप के फाइनल अल्टीमेटम के बाद ईरान बौखला गया और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया। जबकि इसे 24 घंटे पहले ही खोला गया था।

---विज्ञापन---

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है। ईरान ने खोलने के बाद 24 घंटे के अंदर होर्मुज स्ट्रेट को फिर बंद कर दिया। शुक्रवार को खाड़ी क्षेत्र में तेल परिवहन का हब माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से बंद करने की घोषणा की है। तेहरान का कहना है कि यह कदम अमेरिका की तरफ से लगाए गए समुद्री नाकेबंदी और ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक घेरे के जवाब में उठाया गया है। ईरान की समाचार एजेंसी फार्स न्यूज के हवाले से बताया गया है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों के आवागमन को रोक दिया गया है। ईरानी अधिकारियों ने इसे अमेरिकी ब्लॉकेड और पर्शियन गल्फ के ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए नौसैनिक घेरे का सीधा जवाब बताया है।

आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका

हालात तब और गंभीर हो गए जब ईरान की घोषणा के साथ-साथ अमेरिका ने भी इस क्षेत्र में अपनी नाकेबंदी सख्त कर दी। वर्तमान में स्थिति यह है कि दुनिया के इस सबसे व्यस्त ‘ऑयल हब’ में आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। एक तरफ ईरानी सेना डटी है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी नौसेना ने मोर्चा संभाल रखा है।

---विज्ञापन---

क्या होगा इसका असर?

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दुनिया की ‘तेल की नस’ कहा जाता है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरता है। जानकारों का मानना है कि:

  • तेल की कीमतों में तेजी: सप्लाई रुकने से कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकते हैं।
  • ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित: तेल टैंकर फंसने से ऊर्जा पर निर्भर देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा सकती है।
  • युद्ध का खतरा: दोनों देशों के बीच इस नाकेबंदी से सैन्य टकराव की स्थिति बन सकती है।

फिलहाल, इस खबर के बाद पूरी दुनिया की नजरें फारस की खाड़ी पर टिकी हैं और बाजार में बेचैनी का माहौल है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 18, 2026 02:52 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola