खुशखबरी! भारत का टैरिफ आधा कर सकता है US, रूसी तेल की सप्लाई कम होने पर वित्त मंत्री बेसेंट ने दिए संकेत

अमेरिका ने भारत पर दो चरणों में टैरिफ लगाया था. पहले 25% टैरिफ लगाया गया था, फिर रूस से तेल खरीदने पर 25% का और टैरिफ लगा दिया गया.

Donald-Trump-PM-Modi

अमेरिका के वित्त मंत्री ने दिए नरमी के संकेत।

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ में से आधे यानी 25% की कटौती पर विचार कर सकता है. बेसेंट के मुताबिक, भारत ने हाल के महीनों में रूस से कच्चा तेल खरीदना कम किया है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि इसकी वजह से अमेरिका यह फैसला ले सकता है.

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा कि रूस से तेल इंपोर्ट कम करने के भारत के कदम से कम से कम 25 परसेंट टैरिफ में ढील देने के लिए अच्छे हालात बन गए हैं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत पर दो चरणों में टैरिफ लगाया था. पहले 25% टैरिफ लगाया गया था, फिर रूस से तेल खरीदने पर 25% का और टैरिफ लगा दिया गया.

विज्ञापन

बेसेंट ने कहा, ‘भारत पर हमारा 25% टैरिफ लगाना सफल रहा. रूस से तेल की भारतीय खरीद बंद हो गई है. टैरिफ अभी भी लगे हुए हैं. मुझे लगता है कि अब इसे हटाने का रास्ता खुला है.’

विज्ञापन

साथ ही बेसेंट ने यूरोपीय संघ की आलोचना करते हुए कहा कि वे भारत से रिफाइंड तेल खरीदकर ‘मूर्खता’ कर रहे हैं, जबकि अमेरिका के टैरिफ ने भारत को रूसी तेल कम करने पर मजबूर कर दिया है.

पिछले हफ्ते दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर फॉक्स न्यूज से बात करते हुए, बेसेंट ने दावा किया था कि भारत ने रूसी तेल की अपनी खरीद में काफी कमी की है. बेसेंट ने दावा किया था, ‘भारत ने लड़ाई (रूस-यूक्रेन युद्ध) शुरू होने के बाद रूसी तेल खरीदना शुरू किया था, लेकिन प्रेसिडेंट ट्रंप ने उन पर 25 परसेंट टैरिफ लगा दिया, और भारत ने रूसी तेल खरीदना कम कर दिया है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ