'चीन कच्चा चबा जाएगा…', ग्रीनलैंड 'गोल्डन डोम' पर कनाडा के इनकार से भड़के डोनाल्ड ट्रंप, दी बड़ी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप का यह गुस्सा दावोस में विश्व आर्थिक मंच में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की हालिया टिप्पणियों के बाद सामने आया है.

mark carney-Donald Trump.jpg

अमेरिका और कनाडा में तनाव की मुख्य वजह कनाडा का चीन का नया व्यापार समझौता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर प्रस्तावित मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट ‘गोल्डन डोम’ को खारिज करने पर कनाडा पर कड़ा निशाना साधा है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कनाडा ने अमेरिका के बजाय चीन के साथ करीबी संबंध चुनना जारी रखा, तो बीजिंग उन्हें एक साल के भीतर ‘खा जाएगा’.

विज्ञापन

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने लिखा, ‘कनाडा, ग्रीनलैंड के ऊपर बनाए जाने वाले गोल्डन डोम के खिलाफ है, जबकि यह डोम कनाडा की भी रक्षा करेगा. इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करना चुना, जो उन्हें पहले ही साल में ‘चबा जाएगा’.

विज्ञापन

दावोस में क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप का यह गुस्सा दावोस में विश्व आर्थिक मंच में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की हालिया टिप्पणियों के बाद सामने आया है. ट्रंप ने बुधवार को दावोस में कहा था, ‘कनाडा को हमसे बहुत कुछ मुफ्त में मिलता है. उन्हें हमारा आभारी होना चाहिए, लेकिन वे नहीं हैं. मैंने कल आपके प्रधानमंत्री को देखा; वह बहुत आभारी नहीं थे. कनाडा, अमेरिका की वजह से जिंदा है. मार्क, अगली बार अपना बयान देने से पहले यह याद रखना.’

विज्ञापन

कनाडा का चीन प्रेम और अमेरिका से दूरी

अमेरिका और कनाडा में तनाव की मुख्य वजह 17 जनवरी को कनाडा का चीन का हुआ नया व्यापार समझौता है. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चीन के साथ 7 बिलियन डॉलर से अधिक के एक्सपोर्ट मार्केट का सौदा हासिल किया है. कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक कारों पर अपना 100% टैरिफ कम करने पर सहमति जाहिर की है, बदले में चीन कनाडाई कृषि उत्पादों पर टैरिफ 84% से घटाकर 15% करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ