---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, जहाज पर अटैक से भड़के अमेरिका का ईरान पर भीषण हमला, तेल-गैस की सप्लाई पर मंडराया खतरा

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट एक बार फिर बंद हो गई है, क्योंकि ईरान को इसमें अमेरिका का दखल पसंद नहीं है। इससे दुनियाभर में ऑयल शिपिंग ट्रेड फिर गड़बड़ा सकता है। वहीं जहाज पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर हवाई हमले किए हैं।

---विज्ञापन---

ईरान ने पूरी दुनिया को फिर बड़ा झटका दिया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अवैध रूट को क्रॉस कर रहे जहाज पर फायरिंग की। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान कर दिया। इसके चलते अमेरिका ने ईरान पर तीसरी बार हमला किया। इस तरह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज स्ट्रेट के मामले में दखल देने और लेबनाना के साथ-साथ गाजा में भी इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को समझौते का उल्लंघन बताया। वहीं अमेरिका ने ईरान पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।

‘अब कोई बातचीत नहीं…’, ट्रंप की तबाह कर देने वाली धमकी पर ईरान ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

---विज्ञापन---

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और ऑयल शिपिंग पर असर पड़ेगा

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने से पूरी दुनिया में ऑयल शिपिंग बाधित होगी। क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट अरब देशों के कच्चे तेल की खरीद-बिक्री के बाद शिपिंग का सबसे अहम समुद्री मार्ग है। इस रास्ते से दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल व्यापार होता है, लेकिन इसके पुिर बंद होने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और ऑयल शिपिंग पर असर पड़ेगा। एक बार फिर दुनिया के कई देशों में कच्चे तेल, LPG-LNG का संकट गहराएगा और कच्चे तेल का रेट बढ़ेगा। लोगों को अपने देश में भी पेट्रोल-डीजल और गैस खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे, यानी अमेरिका-ईरान की जिद का खामियाजा पूरी दुनिया भुगतेगी।

एक हफ्ते में अमेरिका ने ईरान पर किया तीसरा हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, शनिवार शाम 7:15 बजे (अमेरिकी समयानुसार) ईरान पर फिर से हवाई हमले किए गए। एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार ईरान पर हमला किया गया है, क्योंकि ईरान ने फिर एक समुद्री जहाज पर हमला किया है। अमेरिकी सेना के हमले से जास्क, दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चाबहार और केशम द्वीप के पास विस्फोट की खबर मिली। ईरान पर हमले का मकसद मुस्लिम देश से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षा की गारंटी लेना है। जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक अमेरिकी सेना इसी तरह ईरान के हमलों पर पलटवार करती रहेगी।

---विज्ञापन---

अमेरिका-ईरान की एक दूजे को अंजाम भुगतने की धमकी

बता दें कि ताजा हमलों के बाद अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पिता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार मोजतबा खामेनेई ने देश को संबोधित किया और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने अपने पिता की हत्या का बदला ट्रंप से लेने का संकल्प दोहराया और बदले को राष्ट्र की इच्छा नाम दिया। वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी। ईरान को समझौते का पालन करने के लिए मौका दिया गया था, लेकिन एक बार फिर उसने समझौते का उल्लंघन किया तो वह रहम की उम्मीद न करे।

ईरान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सैटेलाइट इमेज में फिर दिखे परमाणु ठिकाने, जानें क्या है डोनाल्ड ट्रंप का प्लान?

---विज्ञापन---

ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे तीसरे जहाज पर हमला किया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज क्रॉस कर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज M/V G-Flex Galaxy पर हमला किया। हमले से जहाज में आग लग गई और उसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। अब जहाज अपना सफर फिर शुरू करने में सक्षम नहीं है। हमले ने क्रू को भी नुकसान पहुंचाया है और एक क्रू मेंबर के लापता होने की खबर है। ईरान ने भी सप्ताह में तीसरी बार किसी जहाज को निशाना बनाया है। इसलिए ईरान के साथ हुए सीजफायर और अंतरिम समझौते का खत्म कर दिया गया। आगे भी ईरान पर हमले जारी रहेंगे।

First published on: Jul 12, 2026 06:24 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola