US Shooting : अमेरिका से गोलीबारी की एक बड़ी खबर सामने आई है। लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी के कैंपस में अचानक से गोलियां चलने लगीं, जिससे छात्रों और प्रोफेसरों में अफरातफरी मच गई। इस शूटआउट में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को मार गिराया है।
लास वेगास मेट्रो पुलिस के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 11.45 बजे की है। कुछ हमलावर नेवादा यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसे और अचानक से गोलीबारी कर दी। पूरा कैंपस गोलियों की आवाज से गूंज उठा। छात्र और प्रोफेसर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे और कुछ ने क्लास रूप के दरवाजों को बंदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों ओर से हमलावरों को घेर लिया।
यह भी पढ़ें :US Shooting: वर्जीनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी में फायरिंग, 2 लोगों की मौत, कई घायल; आरोपी गिरफ्तार
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
पुलिस ने हमलावरों के बारे में नहीं दी कोई जानकारी
स्थानीय समयानुसार पुलिस की ओर से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक हमलावरों को मार गिराया गया था। हालांकि, पुलिस ने अभीतक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि वह कौन था और उसका क्या मकसद था। साथ ही अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने हमलावरों को मारा है या कोई और। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब कोई भी खतरा नहीं है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने किया था अलर्ट
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सबसे पहले एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इस घटना को लेकर अलर्ट जारी किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि बीम हॉल बिजनेस स्कूल की बिल्डिंग के पास एक हमलावर होने की खबर है, इसलिए भागो, छिपो और लड़ो। वहीं, पुलिस ने इस घटना के बाद पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
7 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
11 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
12 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
13 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
14 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
17 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
19 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
21 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines