Russia Ukraine War: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में कीव मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन ने उस आधे क्षेत्र पर फिर से कब्जा कर लिया है जिसे रूस ने शुरू में अपने आक्रमण में जब्त कर लिया था। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों पर यूक्रेन को कब्जा करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ब्लिंकेन ने रविवार को सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “शुरुआत में जो जब्त किया गया था उसका लगभग 50% पहले ही वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की ओर से अभी ये जवाबी कार्रवाई के शुरुआती दिन हैं।
ये भी पढ़ेंः Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत
पिछले महीने के अंत में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि हमने दक्षिण में कुछ गांवों और पूर्व में बखमुत के बर्बाद शहर के आसपास के क्षेत्र पर फिर से कब्जा कर लिया है, लेकिन भारी सुरक्षा वाली रूसी सीमाओं के खिलाफ उसे कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
यूक्रेन को मिलेंगे एफ-16 लड़ाकू विमान? क्या बोले ब्लिंकन
यह पूछे जाने पर कि क्या यूक्रेन को अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान मिलेंगे, ब्लिंकन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ऐसा होगा। उन्होंने ये भी कहा कि महत्वपूर्ण ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि जब यूक्रेन को लड़ाकू विमान दिया जाएगा तो पायलट्स को ठीक से ट्रेनिंग दी जाएगा ताकि वे इसका स्मार्ट तरीके से उपयोग कर पाएं।
ये भी पढ़ेंः विदेश मंत्री जयशंकर ने भगवान हनुमान को बताया बेस्ट डिप्लोमेट, बोले- पीएम मोदी जैसा नेता मिलना देश का सौभाग्य
बता दें कि 11 देशों का गठबंधन अगस्त में डेनमार्क में यूक्रेनी पायलटों को एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण शुरू करेगा और रोमानिया में एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। यूक्रेन लंबे समय से लॉकहीड मार्टिन निर्मित एफ-16 के लिए अपील कर रहा है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पिछले महीने कहा था कि वाशिंगटन द्वारा विमान भेजने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि विमानों के प्रशिक्षण और वितरण में कम से कम 18 महीने लगेंगे।
फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को 41 बिलियन डॉलर से अधिक की सैन्य सहायता दी है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
43 mins agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
49 mins agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
1 hr agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines