US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को शुरुआती बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर कमला हैरिस पीछे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में अभी तक डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना, केंटुकी और वेस्ट वर्जिनिया में स्वीप किया है। वहीं कमला हैरिस ने वेरमोंट और कनेक्टिकट में जीत हासिल की है। बता दें कि ये शुरुआती रुझान हैं और अभी पूरा परिणाम आने में काफी समय लगेगा। वहीं डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन ने अपने-अपने समर्थकों से वोटिंग में बने रहने और मतदान करने की अपील की है।
यहां पढ़िए अमेरिकी चुनाव पर 10 लेटेस्ट अपडेट
1. CNN के शुरुआती रुझानों के मुताबिक राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को 44.7 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 54.1 प्रतिशत वोट मिला है। वहीं सीनेट के लिए जहां 32 डेमोक्रेट चुने गए हैं, वहीं रिपब्लिकन पार्टी को 42 वोट मिले हैं। हाउस के रिजल्ट के मामले में भी कमला हैरिस ट्रंप के मुकाबले पिछड़ती दिख रही हैं। हाउस में जहां डेमोक्रेट को अभी तक 25 सीटें मिली हैं, वहीं 49 सीटों पर रिपब्लिकन उम्मीदवार जीते हैं।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप या हैरिस में से जीतेगा कौन? किसके नाम पर सट्टा ज्यादा
2. सीएनएन ने अपने प्रोजेक्शन में अरकंसास और साउथ कैरोलाइना में भी ट्रंप को विजयी दिखा रहा है। इस बीच व्हाइट हाउस के बारे में वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है।
3. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने समर्थकों से धैर्य बनाए रखने के लिए कहा है। ओबामा ने कहा कि अफवाहों से बचें और कुछ भी शेयर करने से पहले फैक्ट चेक करें। उन्होंने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी होने दें। वहीं भारतीय अमेरिकी बिजनेसमैन संत चटवाल ने कहा है कि ट्रंप जीते या कमला हैरिस दोनों नेता ही भारत के साथ अच्छे रिश्ते रखेंगे।
4. चुनावी परिणामों से पहले ट्रंप ने अपने समर्थकों से जीत के प्रति विश्वास जताया है और कहा है कि चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं होगी। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि 2020 में हर एक बैलट को काउंट करने में कई दिन लगे थे। और ऐसा लग रहा है कि आज के दिन भी हमें पूरा परिणाम पता नहीं चल पाएगा। इसलिए चुनावी प्रकिया को पूरा होने दें। क्योंकि हर बैलट को गिनने में वक्त लगता है।
5. इलेक्शन काउंटिंग के बीच पेन्नसिल्वेनिया के वेस्ट चेस्टर में वोट सर्विस बिल्डिंग को खाली कराया गया और डॉग स्क्वॉयड के साथ सिक्योरिटी एजेंसियों ने सर्च अभियान चलाया। सीएनएन ने लिखा है कि ज्यादा स्विंग स्टेट में बम की धमकी मिली हैं। जॉर्जिया और एरिजोना में बम की धमकी की अफवाहें मिली हैं। अधिकारियों को आशंका है कि बम की ये धमकी रूस से मिल रही हैं।
ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस? देखें क्या कहते 7 राज्यों के एग्जिट पोल रिजल्ट
6. फ्लोरिडा की काउंटिंग में भी ट्रंप को जीत मिली है। ट्रंप के पाम बीच स्थित पार्टी में जश्न का माहौल है। फ्लोरिडा में ट्रंप की जीत के साथ ही रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने एक और स्विंग स्टेट अपने कब्जे में कर लिया है।
7. फिलाडेल्फिया में भी बम की धमकी मिली है। फिलाडेल्फिया डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी लैरी क्रेसनर ने इस बात की जानकारी दी। FBI ने इसे अफवाह बताया है। जैसा कि अमेरिका के अन्य राज्यों में मिली बम की धमकी के मामले में देखा गया है।
8. बीबीसी ने टेक्सस, व्योमिंग और साउथ डकोटा में ट्रंप की जीत का प्रोजेक्शन दिया है। इन तीनों राज्यों में सबसे ज्यादा वोट टेक्सस में है जिसके पास 40 वोट हैं, वहीं साउथ डकोटा और व्योमिंग के पास 3-3 वोट हैं।
9. पेन्नसिल्वेनिया में बम की धमकी के बाद जजों ने वोटिंग की समय सीमा बढ़ा दी है। अब यहां अमेरिकी समय के मुताबिक रात के 9 बजे तक वोटिंग होगी।
10. नेवादा के गृह विभाग के मंत्री ने कहा है कि 2020 के मुकाबले इस बार ज्यादा वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग लाइनों में लगे हैं, वोटिंग जारी रहेगी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अमेरिकी राज्यों में वोटिंग खत्म हो गई है। इसमें एरिजोना, मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे राज्य शामिल हैं।
संबंधित खबरें
यहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
1 hr agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoLIVE: बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
7 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
16 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
23 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines