US Election 2024: ट्रंप या हैरिस में से जीतेगा कौन? किसके नाम पर सट्टा ज्यादा

US Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ। यहां एक ओर डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस मैदान में हैं, तो वहीं रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप हैं। जानिए दोनों की जीत को लेकर सट्टा बाजार में क्या चल रहा है?

US Election 2024
विज्ञापन

US Election 2024: 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया गया। अमेरिका में अलग-अलग वक्त पर वोटिंग बंद होगी। भारतीय समय के मुताबिक, बुधवार सुबह 9.30 बजे तक अमेरिका के पूर्वी तट पर वोटिंग होगी। 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी की बात की जाए तो सट्टा बाजार ट्रंप के पक्ष में है। हालांकि पोल कमला हैरिस की ओर थोड़ा झुके हुए नजर आ रहे हैं।

विश्लेषकों ने मतदाताओं को उत्साहित करने और बाजारों को प्रभावित करने की ट्रम्प का पलड़ा भारी बताया। आपको बता दें कि विशेषज्ञ पोल बनाम सट्टेबाजी की विश्वसनीयता पर बहस करते हैं।

Advertisment

ट्रंप के पक्ष में सट्टा बाजार

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में सट्टा बाजार का रुख पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में हैं। वहीं, वोटिंग डेटा को देखा जाए तो ये उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की बढ़त के संकेत दे रहा है। बेट ऑनलाइन, बेटफेयर और बोवाडा जैसे प्रमुख सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ट्रंप की जीत की 54.3% संभावना दिखा रहे हैं। वहीं, 44.4% कमला हैरिस के पक्ष में है। जबकि पोल सर्वे सामने आने के बाद ट्रंप की जीत का प्रिडिक्शन 50% तक कम हो गया था।

विज्ञापन

पोल में कमला हैरिस को बढ़त

डेस मोइनेस रजिस्टर, मीडियाकॉम आयोवा पोल के सर्वे में कमला हैरिस को ट्रंप से 3 पॉइंट की बढ़त बताई गई। इसके मुताबिक, ट्रंप को 44% वोट मिलने की संभावना है। हालांकि चुनाव में सट्टा बाजार और पोल के आंकड़ों की सटीकता एक बहस का मुद्दा बन जाता है। पोल मतदाताओं के इरादों का डायरेक्ट मेजरमेंट देते हैं, जबकि ट्रंप समर्थक सट्टा बाजार को बढ़ावा दे रहे हैं। 2016 के नतीजे, ट्रंप के हाई-प्रोफाइल प्रोग्राम के प्रचार और मीडिया कवरेज को देखते हुए सट्टेबाज यह मान सकते हैं वह एक बार फिर से वह अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं। पोल और सट्टा बाजार के आंकड़े कितने सही साबित होंगे ये तो नतीजों के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ