पिछली बार ट्रंप को हराकर राष्ट्रपति बनने वाले जो बाइडेन से इस बार के राष्ट्रपति ट्रंप ने अनोखा बदला लिया है। ट्रंप लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि बाइडेन को गलत तरीके से राष्ट्रपति बनाया गया था। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेसीडेंशियल वॉक ऑफ फ्रेम तैयार करवाया है। इसमें अमेरिका के सभी पूर्व राष्ट्रपति की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। कमाल की बात है कि सभी फोटो सोने के फ्रेम में जड़ी हैं। लेकिन इस गैलरी में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की फोटो नहीं है। इसके पीछे ट्रंप का कहना है कि ट्रंप चुनाव हारे नहीं थे, बाइडेन को गलत तरीके से राष्ट्रपति बनाया गया था।
बाइडेन की जगह लगे हस्ताक्षर
जो बाइडेन अमेरिका के 46 राष्ट्रपति बने थे। प्रेसीडेंशियल वॉक फ्रेम में सभी राष्ट्रपति की क्रम से फोटो लगी है। 45वीं फोटो राष्ट्रपति ट्रंप और 46वें राष्ट्रपति पर जो बाइडेन की फोटो की जगह ऑटो पेन से हस्ताक्षर करती तस्वीर लगाई है। इसके बाद भी 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की फोटो लगी है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी फौज के लिए नया फरमान, दाढ़ी रखना हुआ बैन, रक्षा मंत्री ने बताई वजह
बाइडेन पर साधा निशाना
राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि बाइडेन पद के लिए उपयुक्त नहीं थे। यहां तक ट्रंप ने यह भी दावा किया कि बाइडेन अपने कार्यकाल के अंत में फैसला लेने तक की स्थिति में नहीं थे। इससे पहले भी ट्रंप बाइडेन पर चुनाव में घोटाला कर जीतने का आरोप लगा चुके हैं। इन्हीं सबकी वजह से ट्रंप प्रेसिडेंसियल गैलरी में एक तरीके बाइडेन को पूर्व राष्ट्रपति मानने से इंकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट ने दिया झटका, पोर्टलैंड में 200 नेशनल गार्ड तैनात करने वाले आदेश पर लगाई रोक
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
45 mins agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
12 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
19 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
20 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
22 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
23 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines