अमेरिका के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी बन गए हैं। अमेरिकी राष्टप्रति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच के संबंध खुले तौर पर सही नहीं दिख रहे हैं। दोनों लोग अलग अलग पार्टी के होने के चलते आए दिन एक दूसरे पर बयान बाजी कर रहे हैं। चुनाव से पहले ट्रंप ने ममदानी की फंडिंग रोकने की बात कही थी। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ममदानी को धमकी दी है।
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए ट्रंप ने कहा विजय भाषण का उल्लेख करते हुए “बहुत गुस्से वाला भाषण” बताया। कहा कि नवनिर्वाचित मेयर को राष्ट्रपति के साथ सकारात्मक कार्य संबंध बनाए रखना चाहिए। चेतावनी देने हुए कहा कि ममदानी को मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि मैं ही वह व्यक्ति हूं जिसे उनके लिए आने वाली बहुत सी चीजों को मंजूरी देनी होती है, इसलिए उनकी शुरुआत खराब रही।
राष्ट्रपति ट्रंप ने जोहरान ममदानी के गुस्से वाले भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर की शुरुआत “बुरी” रही। बता दें कि विजय भाषण के दौरान मेयर ममदानी ने सीधे तौर पर ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा था कि हममें से किसी तक पहुंचने के लिए, आपको हम सभी से होकर गुजरना होगा। मेरे पास उनके लिए चार शब्द हैं, आवाज तेज कर दो।
हालांकि ट्रंप ने नरमी दिखाते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि ममदानी अच्छा करें क्योंकि ट्रंप न्यूयॉर्क से प्यार करते हैं। कहा कि मैं बहुत दुविधा में हूं क्योंकि मैं नए मेयर को अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं क्योंकि मुझे न्यूयॉर्क से प्यार है। मुझे न्यूयॉर्क से सचमुच प्यार है। जब में न्यूयॉर्क छोड़कर वाशिंगटन गया था, तब न्यूयॉर्क बहुत अच्छा कर रहा था।