---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अमेरिका, रूस और चीन का होगा परमाणु निरस्त्रीकरण, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

Donald Trump on Nuclear Disarmament: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान, चीन और रूस के न्यूक्लियर टेस्ट का दावा किया था. ट्रंप ने कहा था कि अब अमेरिका भी टेस्ट शुरू करेगा. अब उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण का दावा कर दिया है.

---विज्ञापन---

Donald Trump on Nuclear Disarmament: डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने कई देशों के न्यूक्लियर परीक्षण करने का दावा किया. साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा था कि जब सब टेस्ट कर रहे हैं, तो अमेरिका इस मामले में पीछे क्यों रहे? वो भी जल्द ही परीक्षण शुरू करने जा रहा है. अब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका, रूस और चीन के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्लान बनाया है. राष्ट्रपति ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर काम करने की योजना का ऐलान किया है. ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का कोई प्लान बनाया है, इससे पहले भी वह परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात कर चुके हैं.

परमाणु निरस्त्रीकरण पर ट्रंप का फैसला

डोनाल्ड ट्रंप को अभी दो ही दिन बीते होंगे जब उन्होंने अमेरिका के न्यूक्लियर टेस्ट करने की बात कही थी. उनका कहना था कि पाकिस्तान, रूस और चीन जैसे कई देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन वो इस बात को बताते नहीं हैं. वहीं, अमेरिका इस पर खुलकर बोलता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चीन-पाकिस्तान और रूस कर रहे परमाणु परीक्षण’, ट्रंप ने कहा- अमेरिका भी शुरू करेगा काम

ट्रंप ने कहा कि जब सब देश टेस्ट कर रहे हैं तो अमेरिका परीक्षण न करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल नहीं रहना चाहता है. हम भी न्यूक्लियर टेस्ट करेंगे, इसके लिए तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं. इसके बाद अब ट्रंप ने अमेरिका के साथ-साथ रूस और चीन का परमाणु निरस्त्रीकरण करने का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

पहले भी हुई परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात

परमाणु निरस्त्रीकरण में आमतौर पर हथियारों की संख्या को कम कर दिया जाता है या फिर वह पूरी तरह से खत्म किया जाता है. इसका एक ही उद्देश्य होता है कि परमाणु-मुक्त दुनिया बनाई जा सके. ऐसा नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर पहली बार बात की है, बल्कि वह इस मामले पर पहले भी बात कर चुके हैं.

ट्रंप ने साल की शुरुआत में कहा था कि ‘परमाणु ऊर्जा पर बहुत खर्चा हो रहा है. ये ऐसी चीज है जिस पर हम बात भी नहीं करते हैं. इसलिए अब हमें ये देखना होगा कि क्या परमाणु निरस्त्रीकरण हो सकता है और मुझे लगता है कि यह हो सकता है.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘टैरिफ ने परमाणु युद्ध रुकवाया’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

First published on: Nov 06, 2025 06:53 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola