अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात बड़ा ऐलान किया है। इस्तीफे की अटकलों को दूर करते हुए ट्रंप ने यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय को अलबामा राज्य के हंट्सविले शहर में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय अमेरिकी अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा और देश के लिए किसी भी खतरे लगाने के लिए है। अभी तक यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय कोलोराडो राज्य के स्प्रिंग्स में मौजूद था। इसके शिफ्टिंग के पीछे की वजह ट्रंप ने सिक्योरिटी कारण बताए हैं। हालांकि ट्रंप के बड़े ऐलान की खबर से लोगों में ट्रंप के इस्तीफे की चर्चा थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
हंट्सविले ही क्यों चुना?
ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए स्पेस कमांड मुख्यालय को अलबामा राज्य के हंट्सविले में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे कई वजह हैं। हंट्सविले में नासा का मार्शल स्पेस सेंटर मौजूद है, इसलिए इस शहर को पहले से ही ‘रॉकेट सिटी’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएस स्पेस कमांड शिफ्ट करने के पीछे सिक्योरिटी कारण भी बताया है। कहा कि अतंरिक्ष से जुड़े कई ऑफिस हंट्सविले में मौजूद है। ऐसे में वहां यूएस स्पेस कमांड की सुरक्षा आसान होगी।
यह भी पढ़ें: US टैरिफ के खिलाफ भारत ने बनाया मास्टर प्लान, अब 40 देशों में इस तरह बनाएगा पैठ
ट्रंप ने बाइडेन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
ट्रंप ने प्रेस कॉंफ्रेस करते हुए कहा कि अपने पहले कार्यकाल में हमने यूनाइटेट स्टेट्स स्पेस फोर्स नाम से एक संस्था बनाई। अमेरिकी अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा और हमारी मातृभूमि के लिए किसी भी खतरे का पता लगाने के मिशन के साथ यूएस स्पेस कमांड को फिर से स्थापित किया। कहा कि हमने शुरुआत में स्पेस कमांड मुख्यालय के लिए हंट्सविले को ही चुना था। फिर भी बाइडेन प्रशासन ने उन योजनाओं में गलत तरीके से बाधा डालीय। कहा कि आज, हम जो करना चाहते हैं, उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
शिफ्टिंग के पीछे राजनीति कारण भी
राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय को अलबामा में शिफ्ट करने के पीछे भले ही सिक्योरिटी कारण बताया हो लेकिन दो राजनीतिक कारणों से इंकार नहीं किया जा सकता है। पहला चुनाव में समर्थन, दूसरा ट्रंप की बात नहीं मानना। कोलोराडो राज्य की सरकार ने वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ के आरोप में टीना पीटर्स को जेल भेज दिया। टीना ट्रंप के बेहद करीबी मानी जाती हैं। टीना की गिरफ्तारी पर ट्रंप ने उनकी रिहाई की भी मांग की थी लेकिन राज्य सरकार ने मना कर दिया था। इससे ट्रंप नाखुश थे। इसके अलावा चर्चा है कि पिछले चुनाव में कोलोराडो राज्य से ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को समर्थन नहीं मिला था। जबकि अलाबामा राज्य ने तीनों राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की पार्टी को पूरा समर्थन दिया था। यूएस स्पेस कमांड शिफ्ट करने के पीछे यह भी बड़ी वजह मानी जा रही है। क्योंकि ट्रंप के रवैया से पूरी दुनिया वाकिफ है।
यह भी पढ़ें: दवा कंपनी पर 200% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या है अमेरिका की नई योजना?
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
2 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
10 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
11 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
16 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
19 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines