US President Joe Biden Impeachment Inquiry: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन नई मुश्किल में फंस गए हैं। राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच को अमेरिकी सदन के स्पीकर से हरी झंडी मिल गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को कहा कि मैं हमारी हाउस कमेटी को औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति और उनके परिवार पर विदेश से पैसा लेने के गंभीर आरोप हैं।
स्पीकर ने कहा- बाइडेन ने झूठ बोला
स्पीकर ने कहा कि बाइडेन ने अपने बेटे हंटर के विदेशी व्यापार सौदों के बारे में अमेरिकी लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि हाउस रिपब्लिकन ने राष्ट्रपति बाइडेन के आचरण के बारे में गंभीर और विश्वसनीय आरोपों को उजागर किया है।
बता दें कि बाइडेन अपने बेटे हंटर के व्यापारिक सौदों को लेकर उस वक्त से निशाने पर हैं जब वे बराक ओबामा के अधीन उपराष्ट्रपति थे। हालांकि, अब तक कोई विश्वसनीय सबूत सामने नहीं आया है कि जो बाइडेन किसी भी अवैध काम में शामिल थे।
डोनाल्ड ट्रम्प गुट के दबाव में थे स्पीकर
80 वर्षीय जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू करने के लिए केविन मैक्कार्थी महीनों से डोनाल्ड ट्रम्प गुट के दबाव में थे। फिलहाल व्हाइट हाउस ने तुरंत स्पीकार के इस कदम की निंदा की और इसे सबसे खराब चरम राजनीति बताया।
व्हाइट हाउस ने निंदा की
व्हाइट हाउस के निरीक्षण और जांच के प्रवक्ता इयान सैम्स ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हाउस रिपब्लिकन 9 महीने से राष्ट्रपति की जांच कर रहे हैं, और उन्हें गलत काम का कोई सबूत नहीं मिला है। वहीं, डेमोक्रेटिक सांसदों ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सदन द्वारा दोहरे महाभियोग का बदला लेने के इरादे से की गई पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया है।
इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी महाभियोग का सामना कर चुके हैं। बता दें कि किसी भी राष्ट्रपति को उसके पद से हटाने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: मोरक्को में भूकंप से पहले आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, क्या ये आपदा का अशुभ संकेत है?
संबंधित खबरें
LIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
3 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
3 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
4 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
4 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
13 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
15 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
16 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
16 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines