Who Is Rashida Tlaib : यूएस में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली। इस चुनाव में दो मुस्लिम उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। एक इल्हान उमर तो दूसरी रशीदा तालिब हैं। एक बार फिर रशीदा तालिब सुर्खियां में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं मुस्लिम सांसद रशीदा तालिब? जिन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री का विरोध किया था।
कौन हैं मुस्लिम सांसद रशीदा तालिब?
रशीदा ताबिल फिलिस्तीन मूल की निवासी हैं। वह अमेरिका की मुस्लिम सांसद हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखती हैं। वह फिलिस्तीनी अमेरिकी वकील भी हैं। उनका जन्म अमेरिका में रहने वाले एक फिलिस्तीनी परिवार में हुआ था। उनकी मां फिलिस्तीनी हैं। उन्होंने साल 2004 में सांसद स्टीव टोबोकमैन के स्टॉफ में बतौर इंटर्न काम किया किया था। वह शुरुआत से ही नेतान्याहू के विचारधारा के खिलाफ मुखर रहीं और खुलकर बगावत भी करती रहीं।
यह भी पढ़ें : Video: इजराइल-ईरान की जंग को कैसे रोकेंगे डोनाल्ड ट्रंप? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
इजराइल के प्रधानमंत्री का क्यों किया विरोध?
हमास से युद्ध को लेकर यूएस सांसद रशीदा ताबिल ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का विरोध किया और उन्हें गलत एवं गुनहगार कहा था। उनका कहना है कि इजराइल की सेना ने गाजा में करीब 39 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों को मारा, जिसमें 15 हजार से अधिक बच्चे शामिल थे। फिर भी बाइडेन सरकार इजराइल की मदद कर रहे हैं और हथियार भेज रहे हैं। इसके बाद नेतन्याहू ने रशीदा ताबिल और खिलाफत कर रहे लोगों को आतंकवादी करार दिया था।
नेतन्याहू का एक पुराना वीडियो आया सामने
पीएम नेतन्याहू का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अमेरिकी संसद में भाषण दे रहे थे। वहीं, सामने बठीं रशीदा ताबिल पोस्टर दिखा रही थीं, जिस पर लिखा था- ‘नरसंहार का गुनहगार’। उनके हाथ में एक और तख्ती थी, जिस पर लिखा था- ‘War Criminal’
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, इस तरह दी यूएस चुनाव में जीत की बधाई
यूएस संसद में रशीदा ताबिल ने किया था विरोध
आपको बता दें कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसी साल 24 जुलाई को अमेरिकी संसद को संबोधित किया था। इस दौरान करीब 50 सांसदों ने उनके भाषण का बहिष्कार किया था, लेकिन मुस्लिम महिला सांसद वहीं बैठी रहीं और नेतन्याहू को भाषण के दौरान तख्तियों पर लिखे नारे दिखाती रहीं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
19 mins agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
1 hr agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
1 hr agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
2 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
6 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
7 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
8 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
8 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
9 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines