Russia Ukraine War: गाजा में पीस प्लान पर साइन होने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा ध्यान रूस-यूक्रेन युद्ध पर आने लगा है। ट्रंप ने साफ कहा है कि इस सप्ताह गाजा में इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता कराया, लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध को सुलझाना और भी कठिन साबित हो रहा है। ट्रंप ने अगस्त में अलास्का सम्मेलन में पुतिन की मेजबानी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, और तब से यूक्रेन पर रूस के हमले बढ़ गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बावजूद युद्धविराम नहीं हो पाने के बाद वाशिंगटन और नाटो सहयोगी यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अगला बड़ा कदम होगा।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे 7 नोबेल पुरस्कार मिलने चाहिए, मैंने 7 महीने में रुकवाए 7 युद्ध’, कैबिनेट मीटिंग में ट्रंप ने फिर अलापा राग
नाटो के साथ की सराहना
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान जब एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह समझौते के लिए प्रयास बढ़ाएंगे, तो उन्होंने कहा कि हां, हम दबाव बढ़ा रहे हैं। हम मिलकर दबाव बढ़ा रहे हैं। हम सब मिलकर दबाव बढ़ा रहे हैं। नाटो बहुत अच्छा रहा है।
गाजा पीस प्लान का किया जिक्र
इस सप्ताह इजराइल और हमास गाजा में शांति के लिए तैयार हुए हैं। दोनों देशों ने पीस डील पर साइन भी कर दिया है। ट्रंप ने इस समझौता जिक्र करते हुए कहा कि इजराइल और हमास के बीच गाजा में शांति समझौता करवाया, लेकिन रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण से शुरू हुआ युद्ध सुलझाना और भी मुश्किल होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, गाजा शांति योजना के लिए दी बधाई
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
9 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
10 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
11 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
11 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines