'मुझे 7 नोबेल पुरस्कार मिलने चाहिए, मैंने 7 महीने में रुकवाए 7 युद्ध', कैबिनेट मीटिंग में ट्रंप ने फिर अलापा राग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर खुद को नोबेल पुरस्कार देने की बात दोहराई है। उन्होंने दुनिया भर में 7 युद्धों को रुकवाने का दावा करते हुए खुद को 7 नोबेल पुरस्कार देने की बात कही। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

ट्रंप ने मांगा नोबेल पुरस्कार

कैबिनेट मीटिंग में ट्रंप ने 7 नोबेल पुरस्कार की मांग की।

Trump Cabinet Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अभी तक नोबेल पुरस्कार का मोह भंग नहीं हुआ है। कई महीनों से वह खुद को नोबेल पुरस्कार देने की सिफारिश कर रहे हैं। गुरुवार सुबह व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक हुई। यहां भी ट्रंप ने स्थानीय मुद्दों के बजाय खुद को नोबेल पुरस्कार मिलने की बात को दोहराया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 7 युद्ध और संघर्ष सुलझाये। गाजा-इजराइल पर बात करते हुए कहा कि यह 8वां हैं।

विज्ञापन

7+7+7 फॉर्मूला पर बात करते हुए कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने कहा कि सिर्फ 7 महीनों में मैंने 7 ऐसे युद्ध समाप्त कर दिए हैं जिनका अंत नहीं हो सकता था। इसलिए उन्हें 7 नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि ये युद्ध समाप्त नहीं हो सकते थे। कुछ 31 साल से चल रहे थे, एक 36 साल से। सभी युद्ध लगातार चल रहे थे और उनमें हजारों लोग मारे जा रहे थे।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन संघर्षों की सूची दी जो उनके अनुसार उनके कार्यकाल में समाप्त हुए। इसमें कंबोडिया और थाईलैंड, सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं।

अगर मैं रूस का राष्ट्रपति होता…

ट्रंप ने कहा कि सबसे तेज युद्ध रूस-यूक्रेन हो रहा है। कहा कि हर हफ्ते करीब 7,000 लोगों को खो रहे हैं। यह बहुत बुरा लगता है। वह युद्ध कभी नहीं होना चाहिए था। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता। यह चार साल तक नहीं हुआ। कहा कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि ऐसा हुआ ही नहीं, न ही ऐसा होने के करीब था।

विज्ञापन

UN में भी किया था दावा

कैबिनेट मीटिंग में युद्ध रुकवाने का जिक्र पहली बार नहीं है। ट्रंप किसी भी प्लेटफॉर्म पर 7 युद्ध रुकवाने का दावा किए बगैर नहीं मानते हैं। हाल ही में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में गए थे। वहां भी उन्होंने दुनिया में 7 युद्ध रुकवाने का दावा किया था। कहा था कि अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के 7 महीनों के भीतर ही उन्होंने वह हासिल कर लिया है जिसे कई लोग असंभव मानते थे। 7 अंतहीन युद्धों को समाप्त किया है। साथ ही उस मौके पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में मदद करने के अपने दावे को दोहराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ