ट्रंप ने रूस को दी बड़े हमले की धमकी, यूक्रेन से युद्ध को सुलझाना बताया मुश्किल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार दुनिया भर में 7 युद्ध रुकवाने का राग अलाप रहे हैं। 8वां युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप का पूरा ध्यान रूस-यूक्रेन युद्ध पर है। कई प्रयासों के बावजूद ट्रंप युद्ध नहीं रुकवा पाए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

ट्रंप रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाने को तैयार

ट्रंप रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाने को तैयार

विज्ञापन

Russia Ukraine War: गाजा में पीस प्लान पर साइन होने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा ध्यान रूस-यूक्रेन युद्ध पर आने लगा है। ट्रंप ने साफ कहा है कि इस सप्ताह गाजा में इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता कराया, लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध को सुलझाना और भी कठिन साबित हो रहा है। ट्रंप ने अगस्त में अलास्का सम्मेलन में पुतिन की मेजबानी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, और तब से यूक्रेन पर रूस के हमले बढ़ गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बावजूद युद्धविराम नहीं हो पाने के बाद वाशिंगटन और नाटो सहयोगी यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अगला बड़ा कदम होगा।

विज्ञापन

नाटो के साथ की सराहना

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान जब एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह समझौते के लिए प्रयास बढ़ाएंगे, तो उन्होंने कहा कि हां, हम दबाव बढ़ा रहे हैं। हम मिलकर दबाव बढ़ा रहे हैं। हम सब मिलकर दबाव बढ़ा रहे हैं। नाटो बहुत अच्छा रहा है।

गाजा पीस प्लान का किया जिक्र

इस सप्ताह इजराइल और हमास गाजा में शांति के लिए तैयार हुए हैं। दोनों देशों ने पीस डील पर साइन भी कर दिया है। ट्रंप ने इस समझौता जिक्र करते हुए कहा कि इजराइल और हमास के बीच गाजा में शांति समझौता करवाया, लेकिन रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण से शुरू हुआ युद्ध सुलझाना और भी मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ