US Tariff: कई महीनों से विश्वभर के कई देश अमेरिकी टैरिफ से परेशान हैं। भारत पर से विशेष खुन्नस दिखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत का हैवी टैरिफ लगाया है, जो 17 अगस्त से लागू हो चुका है। अभी तक ट्रंप कहते थे कि भारत हम पर ज्यादा टैरिफ लगाता है, इसलिए हम भी भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाएंगे। लेकिन अब जाकर ट्रंप से विस्तार से हैवी टैरिफ लगाने की वजह बताई है। ट्रंप ने इसके पीछे दो मुख्य वजह बताई हैं, एक हार्ले डेविडसन और देशी उत्पादों को बढ़ावा न मिल पाना। मंगलवार देर रात व्हाइट हाउस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप का इसका खुलासा किया।
लोकल उत्पादों की बताई वजह
ट्रंप ने कहा कि हम उन (भारत) पर टैरिफ नहीं लगाते थे, तो वे (भारत) बड़ी मात्रा में, जो कुछ भी बनाते थे, उसे यहां भेजते और हमारे देश में भर देते। कहा कि इसका नतीजा यह हुआ कि चीजें यहां नहीं बन पातीं, जो हमारे लिए नकारात्मक रहा। इसलिए ट्रंप ने भारत हैवी टैरिफ लगाकर अमेरिका में भारतीय उत्पादों के आने पर रोकने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा ऐलान, इस्तीफा नहीं डिफेंस पर लिया फैसला, यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय अलबामा में शिफ्ट
हार्ले डेविडसन का उठाया मुद्दा
राष्ट्रपति ट्रंप ने सुपर बाइक हार्ले डेविडसन का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि हार्ले डेविडसन बाइक पर भारत 200 प्रतिशत टैरिफ लगाता था, तो हार्ले डेविडसन को भारत जाना पड़ा और वहां मोटरसाइकिल का कारखाना लगाना पड़ा। अब उन्हें टैरिफ नहीं देना पड़ता। इसलिए ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाया।
टैरिफ हटाने के मूड में नहीं हैं ट्रंप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या आप भारत पर लगाए गए कुछ टैरिफ हटाने पर विचार कर रहे हैं? इसपर ट्रंप ने जवाब दिया कि नहीं, हमारे भारत से बहुत अच्छे संबंध रहे, लेकिन उनको समझना होगा कि कई सालों तक यह रिश्ता एकतरफा रहा। कहा कि केवल अब, जब से मैं आया हूं और हमारे पास टैरिफ की ताकत है, तब जाकर इसमें (भारत) बदलाव आया है। भारत हमसे बेहद ऊंचे टैरिफ वसूल रहा था। दुनिया में लगभग सबसे ज़्यादा।
यह भी पढ़ें: US टैरिफ के खिलाफ भारत ने बनाया मास्टर प्लान, अब 40 देशों में इस तरह बनाएगा पैठ
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
56 mins agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
7 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
7 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
9 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
16 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
17 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines