Tariff By Donald Trump On India: अगर अमेरिका ने भारत पर 25% तक टैक्स लगा दिया, तो क्या हमारा एक्सपोर्ट रेट बढ़ जाएगा? इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने जो संकेत दिए हैं, वो भारत के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। हालांकि, फिलहाल उन्होंने इसे अंतिम निर्णय नहीं बताया है। अगर भारत पर टैक्स लगता है तो इससे देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा? किन-किन प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ेंगे? आइए जानते हैं।
क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है जिसके अनुसार माना जा रहा है कि भारत पर भी यूएस द्वारा टैरिफ लगाया जा सकता है। दरअसल, उनसे न्यूज एजेंसी रॉयटर्स द्वारा एक सवाल पूछा गया था कि क्या भारत पर भी टैक्स लगेगा, तो इसका जवाब देते हुए ट्रंप बोले भारत हमारा मित्र है, मेरे कहने पर उन्होंने पाकिस्तान के साथ जंग रोकी। हमारे संबंधों में से कोई मतभेद नहीं हुआ है लेकिन भारत को भी टैरिफ पॉलिसी के अंतर्गत आना पड़ेगा। हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है।
टैरिफ बढ़ने से भारत पर कैसा असर होगा?
अमेरिका की भारत समेत कई अन्य देशों से भी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। भारत और अमेरिका की टैरिफ पर बातचीत करने के लिए अमेरिका के साथ एकबार फिर से वार्ता करने वाला है। अमेरिका छठवें दौरे के लिए भारत आ सकता है जहां द्विपक्षीय बातचीत होने की पूर्ण संभावनाएं हैं। यदि टैरिफ लगता है, तो यह अस्थाई भी हो सकता है क्योंकि अब तक दोनों देशों के बीच 5 बार मीटिंग हो चुकी है।
अगर प्रभाव की बात करें तो यदि अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाता है तो इससे निर्यात पर असर देखने को मिल सकता है। टैरिफ लगने से ये महंगे हो जाएंगे और अमेरिकी खरीदार इन्हें कम खरीदेंगे। इससे भारतीय कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक
क्या है टैरिफ?
यह एक शुल्क होता है जो कंपनियों को भरना पड़ता है। वस्तुओं के आयात पर ये शुल्क लगता है। सरकार को यह टैक्स दिया जाता है, अगर टैक्स बढ़ता है तो कंपिनयां अपने उत्पाद के दाम बढ़ाती है जिस वजह से इस शुल्क का असर आम आदमी को भरना पड़ता है और उसकी जेब पर इसका असर होता है। अमेरिका का ये टैरिफ अटैक दुनिया के 60 देशों को प्रभावित कर रहा है।
किन-किन सामानों पर टैरिफ का असर होगा?
- कपड़ा और परिधान क्षेत्र।
- जेम्स एंड ज्वेलरी, टैरिफ लगने से लग्जरी ज्वेलरी महंगे हो सकते हैं।
- इंजीनियरिंग गुड्स महंगे हो सकते हैं।
- ऑर्गेनिक और एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स जैसे कि बासमती चावल, मसाले और चाय-कॉफी महंगे होंगे।
- लेदर से बने प्रोडक्ट्स जैसे कि बैग और जूते।
कौन-कौन से सामानों को राहत मिली?
हालांकि, टैरिफ के अंतर्गत अब भी कुछ सेक्टर्स को शामिल नहीं किया गया है जैसे की फार्मा प्रोडक्ट्स, तांबा, सेमीकंडक्टर, मिनरल्स और फर्नीचर के सामान।
ये भी पढ़ें- ‘फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देंगे मान्यता’, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी इजरायल को दी चेतावनी
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
3 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
9 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines