Donal Trump Orders Attack On Drug Ship: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना को वेनेजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में खड़े एक ड्रग्स से लदे जहाज पर हमला करवाया है. इसे अमेरिकी के अंदर आने से रोकने के लिए ये कदम उठाया गया था. इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर ये दूसरा बड़ा हमला है. बता दे कि ट्रंप ने इस अटैक को ड्रग तस्करी की रोकथाम में बड़ा कदम बताया है.
ड्रग तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का इरादा
ट्रंप प्रशासन द्वारा किए गए इस हमले के पीछे की मंशा यह है कि ड्रग माफियाओं को सबक सिखाया जाए और इनके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके. ये नार्को टेररिस्ट के खिलाफ किया गया हमला था, जो अमेरिका के दक्षिण कमान एरिया में सक्रिय रूप से काम कर रहा है. ट्रंप ने बताया कि ये कार्रवाई उनके कहने पर इंटरनेशनल वाटर ट्रांसपोर्टिंग में वेनेजुएला से अमेरिका की तरफ बढ़ रहे ड्रग्स कार्टेल पर किया गया था.
ये भी पढ़ें-ट्रंप की हमास को खुली धमकी, इजरायल से बदला लेने को एकजुट हुए 54 देश, क्या है प्लानिंग?
वीडियो शेयर कर दी जानकारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक 28 सेकेंड का वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी. इस वीडियो में एक जहाज में विस्फोट होते हुए और आग लगते देखा जा सकता है. हालांकि, उनके वीडियो से ये बात साबित नहीं होती है कि उस जहाज में ड्रग्स थे या नहीं. वहीं, वेनेजुएला से भी हमले को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है.
ड्रग तस्करी जैसी हरकतों को बरदाश्त नहीं करेगी ट्रंप सरकार
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के जरिए बोला कि अगर आप इस तरह ड्रग्स ले जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए हमारी नजर आप पर है क्योंकि ये अमेरिकियों की जान ले सकते हैं. उनका दावा है कि अमेरिकी समाज का विनाश करने वाली चीज ड्रग्स है, जो कई लाख अमेरिकियों की जान ले चुका है. अब उनकी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे नेटवर्क्स की तलाश कर उसे जड़ से खत्म करेगी.
ये भी पढ़ें-‘टेक्सस में भारतीय की हत्या के लिए पुतिन जिम्मेदार’, ट्रंप की होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा-इसे टाला जा सकता था
संबंधित खबरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
54 mins agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
10 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
11 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
14 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines