अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आज रात मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि 1,450,000 से अधिक सैन्य कर्मियों को क्रिसमस से पहले एक विशेष योद्धा लाभांश प्राप्त होगा। 1776 में हमारे राष्ट्र की स्थापना के सम्मान में, हम प्रत्येक सैनिक को 1,776 डॉलर भेज रहे हैं।
विश्व में युद्धों पर बात करते हुए ट्रंप ने अपना पुराना दावा दोहराया। कहा कि मैंने अमेरिकी शक्ति को बहाल किया। 10 महीनों में 8 युद्धों का निपटारा किया, ईरान के परमाणु खतरे को नष्ट किया और गाजा में युद्ध समाप्त किया, जिससे मीडिल ईस्ट में 3000 सालों में पहली बार शांति आई और जीवित और मृत दोनों बंधकों की रिहाई हुई।
यह भी पढ़ें: Trump Expands Travel Ban: अब अमेरिका में एंट्री और भी मुश्किल, जानिए ट्रंप ने और किन देशों पर लगाया ट्रैवल बैन?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पहले दिन से ही मैंने अपनी दक्षिणी सीमा पर अतिक्रमण रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पिछले सात महीनों से किसी भी अवैध अप्रवासी को हमारे देश में प्रवेश नहीं करने दिया गया है – एक ऐसा कारनामा जिसे हर कोई बिल्कुल असंभव कहता था।
यह भी पढ़ें: ‘NATO मेंबरशिप की मांग छोड़ दूंगा, लेकिन…’, सीजफायर के लिए जेलेंस्की ने रखीं ये शर्तें, ट्रंप पीस प्लान किया रिजेक्ट
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी घोषणा की है कि वे जल्द ही फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष को नामित करेंगे। जनता से वादा किया कि वे ऐसे व्यक्ति को नामित करेंगे जो ब्याज दरों को काफी कम करने में विश्वास रखता हो। दावा किया कि अमेरिका ऐसे आर्थिक उछाल के लिए तैयार है, जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। आगे ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने किराने के सामान की कीमतों में काफी कमी की है।
मंहगाई पर बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया है कि डेमोक्रेटिक नेताओं ने किराने के सामान की कीमतों में भारी वृद्धि की है। लेकिन हम उस समस्या का भी समाधान कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में थैंक्सगिविंग टर्की की कीमत में 33% की कमी आई है। मार्च से अंडों की कीमत में 82% की गिरावट आई है।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
8 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
11 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
12 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
16 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
20 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
22 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
22 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
22 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines