अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर भी 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने का ऐलान उन्होंने किया। कंबोडिया पर 49 और चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान डोनाल्ड ट्रंप ने किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की ओर से 50 साल से लूटा जा रहा है। अब वे ऐसा नहीं होने देंगे। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के बारे में चार्ट से पता चला कि अमेरिका पर 52 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। इसमें करंसी मेन्युपुलेशन और ट्रेड बैरियर्स शामिल हैं। अमेरिका ने भी अब भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें:Donald Trump का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया 26 प्रतिशत टैरिफ! जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट?
ट्रंप ने कहा कि भारत, बहुत, बहुत सख्त, बहुत, बहुत सख्त, प्रधानमंत्री अभी-अभी गए हैं। वे मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। आप मेरे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं। आप हमसे 52 फीसदी शुल्क वसूल रहे हैं, लेकिन आपको समझना होगा कि हम आपसे दशकों तक लगभग कुछ भी नहीं लेते हैं। 7 साल पहले की बात है, जब वे सत्ता में थे। इस दौरान हमने चीन से टैरिफ के तौर पर सैकड़ों अरब डॉलर वसूल किए।
यह भी पढ़ें:2 अप्रैल को घोषित टैरिफ US में आज से लागू, व्हाइट हाउस ने जारी किया ये बयान
बता दें कि फरवरी में पीएम मोदी ने यूएस का दौरा किया था। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने और शपथ लेने के एक महीने से भी कम समय में पीएम मोदी उनसे मिले थे। ट्रंप भारत का ‘टैरिफ किंग’ बता चुके हैं। 13 फरवरी को वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मोदी ने सामने कहा था कि भारत टैरिफ को लेकर सख्त रहा है। वे उनको दोष नहीं देते, लेकिन यह व्यापार करने का तरीका है। भारत के पास ट्रेड बैरियर्स हैं, इसलिए वहां सेल करना मुश्किल है।
भारत से व्यापार में अमेरिका को घाटा
इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका का भारत के साथ व्यापारिक घाटा 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर (एक लाख करोड़ रुपये) है। भारत के साथ अमेरिका असमानताओं को लेकर बातचीत करेगा। टैरिफ की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी वस्तुओं के निर्यात पर जो देश टैक्स लगा रहे हैं, अमेरिका उनके खिलाफ आधा शुल्क आयात पर वसूल करेगा।
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
6 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
11 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
12 hrs agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
17 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
17 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
18 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
18 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines