भारत को मिला US का साथ: राष्ट्रपति बाइडेन ने पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश, परमाणु हथियार पर उठाए सवाल

US President Election, Joe Biden, United States

Joe Biden

Biden on Pakistan: आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का साथ मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार रखे गए हैं जो इसे खतरनाक देशों की लिस्ट में शामिल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) में एक डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी रिसेप्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणी की। इस दौरान बाइडेन ने चीन और रूस को भी फटकार लगाई। बाइडेन की इस टिप्पणी को अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के शहबाज शरीफ सरकार के प्रयास के लिए झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बाइडेन चीन और रूस के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।

बाइडेन ने कहा कि चीन और रूस के पास समस्याओं का भंडार है लेकिन अगर कुछ गलत होता है तो फिर हम इसे कैसे संभालेंगे। इसी प्रकार पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं जिसे उसने बिना सामंजस्य के रखा है, इसलिए वह दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।

विज्ञापन

भारत ने अमेरिका के इस कदम पर जताई थी आपत्ति

बता दें कि बाइडेन के बयान से पहले भारत ने अमेरिका के कुछ कदमों पर आपत्ति जताई थी। पिछले महीने सितंबर की शुरुआत में बाइडेन सरकार ने पाकिस्‍तान को एफ-16 फाइटर जेट के लिए 45 करोड़ डॉलर (3,651 करोड़ रुपये) के उपकरण खरीद को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने पर भारत की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन से बात कर इसे भारत के हित के लिए ठीक नहीं बताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ