Michigan Walmart Stabbing: अमेरिका के मिशिगन में वॉलमार्ट में शॉपिंग करने आए लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। चाकूबाजी में 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक चाकू से हमला होने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। वॉलमार्ट के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को काबू किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन चाकूबाजी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
काफी नाजुक है 3 घायलों की हालत
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, वारदात मिशिगन की ट्रैवर्स सिटी में क्रॉसिंग सर्कल रोड पर बने वॉलमार्ट सुपरसेंटर में बीते दिन 26 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे के बाद अंजाम दी गई। हमले में कम से कम 11 लोग घायल हुए, जिनमें से 3 लोग गंभीर घायल हुए और उनकी सर्जरी करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला फार्मेसी काउंटर के पास हुआ और घायल लोगों में ज्यादातर बुजुर्ग हैं। हमलावर ने पहले स्टोर के अंदर चाकू लहराया, जिसके कारण दुकानदार और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे। वहीं आरोपी चाकू लेकर पीछे भागा।
यह भी पढ़ें:कौन है नेहल मोदी जिसे अमेरिका पुलिस ने किया गिरफ्तार, नीरव मोदी से है खास कनेक्शन
मिशिगन पुलिस और FBI करेंगे जांच
मिशिगन स्टेट पुलिस ने बताया कि आरोपी को दबोच लिया गया है। ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी शेरिफ कार्यालय हमले की जांच कर रहा है। FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बोंगिनो ने ट्वीट करके घोषणा की कि FBI ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी शेरिफ कार्यालय को जांच में सहयोग करेगा। वहीं वॉलमार्ट के कॉर्पोरेट प्रवक्ता जो पेनिंगटन ने कहा कि कंपनी पुलिस को जांच में हरसंभव सहयोग करेगी। दूसरी ओर, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आई। लोगों ने हमले को खूनी घटना बताया और कहा कि स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:US Student Visa को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से किन देशों को होगा फायदा?
पहले भी हो चुकी मिशिगन में चाकूबाजी
बता दें कि पिछले साल 3 अप्रैल 2024 को एन आर्बर में 21 वर्षीय नोआ विलियम्स चाकूबाजी की 2 वारदातों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसने एक महिला को बस में और एक शख्स को जनरल स्टोर में चाकू मारा था। एक अन्य घटना एन आर्बर के सोनेस्टर सूट में हुई थी, जहां 3 महिलाओं को चाकू मारा गया था। पुलिस ने आरोपी मड्रोन एल्डोनिहा ऑस्टिन को गिरफ्तार किया था। 8 अक्टूबर 2024 को भी डेट्रॉइट के रायन पार्क में 73 वर्षीय गैरी लैंक्सी ने 7 वर्षीय बच्चे पर पॉकेट नाइफ से हमला किया था। 14 मार्च 2025 को फ्लिंट के डोर्ट हाईवे पर मैकडॉनल्ड्स में 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकूबाजी में जान गई थी। पुलिस ने 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
12 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
13 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
21 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines