Colorado Gold Mine: यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के कोलोराडो में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। कोलोराडो गोल्ड माइन में घूमने गए कुछ लोग वहीं फंस गए हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई और 12 अभी भी अंदर ही फंसे हैं। टेलर काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, कोलोराडो से कुछ दूरी पर स्थित इस माइन में बचाव का काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये लोग सतह से लगभग 500 फीट नीचे हैं।
टेलर काउंटी शेरिफ जेसन मिकसेल ने गुरुवार को एक प्रेस मीट में कहा, यह घटना दोपहर के आसपास हुई जब लिफ्ट शाफ्ट में एक समस्या आ गई। इसके बाद वहां पर मौजूद पर्यटकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
ये भी पढ़ें: लिफ्ट से गिरकर हुई महिला की मौत, CCTV पर Live वीडियो देख रहा था पति
माइन में घूमने गए थे लोग
माइन में अंदर गए लोग लिफ्ट की खराबी के कारण वहीं फंस गए। उस समय ये टूर ग्रुप सतह से लगभग 500 फीट नीचे था। जिसमें दो बच्चों और चार लोगों सहित 11 लोगों को मामूली चोटें आईं। इनको ट्रॉली की मदद से बचाया गया, वहीं इस घटना में एक की मौत हो गई। माइन में अभी भी 12 लोग फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये ग्रुप क्रिप्पल क्रीक में मोली कैथलीन गोल्ड माइन में घूमने गया था।
संपर्क के लिए है रेडियो
टेलर काउंटी के शेरिफ जेसन मिकसेल के मुताबिक, इस एलिवेटर की समस्या को हल करने की कोशिश की जा रही है। बचाव दल माइन के निचले भाग में फंसे 12 लोगों से संपर्क करने के लिए रेडियो का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि फंसे लोगों के पास कुर्सियां, कंबल, पानी है। साथ ही वह एक सुरक्षित तापमान वाली जगह पर हैं। ये हादसा लिफ्ट की खराबी के कारण हुआ न कि खदान ढहने की वजह से। अधिकारियों ने बताया हमारे पास किसी समस्या की स्थिति में बचाव के लिए योजना B और C है।
नजदीकी शहर कोलोराडो स्प्रिंग्स के फायर ब्रिगेड प्रमुख ने कहा कि उनके फायर फाइटर भी बचाव में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा एक दल को बुलाया गया है, जिसको इस तरह की घटनाओं के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
ये भी पढ़ें: कई लोगों की मौत, लाखों बिना बिजली के… 258 km/h रफ्तार वाले Milton ने जम कर मचाई तबाही; खतरा अभी टला नहीं!
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines