US : घरेलू हिंसा की शिकायत के लिए अश्वेत महिला ने 911 पर किया कॉल, मौके पर पहुंची पुलिस ने मारी गोली

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक महिला ने घरेलू हिंसा की शिकायत करने के लिए डायल 911 पर कॉल किया, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे गोली मार दी।

Black Woman Shot Dead By Cop

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अश्वेत महिला को पुलिस ने मारी गोली

US News in Hindi: अमेरिका के लॉस एंजिल्स से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अश्वेत महिला की पुलिसकर्मियों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। आइए, पूरे मामले पर विस्तार से नजर डालते हैं…

विज्ञापन

महिला ने घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने के लिए डायल किया 911

विज्ञापन

दरअसल, लॉस एंजिल्स में चार दिसंबर को एक अश्वेत महिला ने घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 पर कॉल किया। इस पर पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और टकराव होने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चार दिसंबर की शाम की है। महिला का नाम निआनी फिनलेसन (Niani Finlayson) बताया जा रहा है। उसकी उम्र 27 साल थी।

महिला ने प्रेमी पर लगाए थे आरोप

विज्ञापन

LA County Sheriff विभाग के मुताबिक, महिला ने 911 पर कॉल कर आरोप लगाया कि उसका प्रेमी उसे अकेला नहीं छोड़ेगा। इस दौरान चीखने और चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दीं। इस पर जब एलए काउंटी शेरिफ के प्रतिनिधि महिला के लैंकेस्टर के ईस्ट एवेन्यू स्थित अपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां लोगों को बहस करते और चिल्लाते हुए सुना।

विज्ञापन

पुलिस ने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो महिला हाथ में चाकू लिए हुए दिखाई दी। वह अपने प्रेमी को चाकू मारना चाहती थी। इस पर टकराव हुआ और महिला को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

‘झूठ बोल रही है पुलिस’

विज्ञापन

महिला की बेटी, जो घटना के समय घर पर ही थी, ने बताया कि पुलिस झूठ बोल रही है कि मेरी मां ने उन्हें धमकी दी। उसने पुलिस अधिकारी पर मुकदमा चलाने की मांग की।

विज्ञापन

बेटी ने कहा कि वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं। मुझे उनकी बहुत याद आ रही है। वे हमेशा मेरे साथ रहती थीं। मेरी दो साल की बहन लगातार पूछ रहीं हैं कि मां कहां है। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं उन्हें क्या जवाब दूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ