World News in Hindi: यूएस की राजधानी वाशिंगटन (DC) में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले डिनर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी शिरकत की। इस दौरान दुनिया की कई मशहूर हस्तियों, ट्रंप कैबिनेट के नामित मेंबर्स और बड़े उद्योगपतियों ने भी शिरकत की।
यह भी पढ़ें:Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल की जेल, जानें किस मामले में मिली सजा?
डिनर के मौके पर अंबानी फैमिली के साथ भारतीय बिजनेसमैन ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता और M3M डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक पंकज बंसल भी देखे गए। बता दें कि कल्पेश मेहता भारत में Trump Towers को स्थापित करने में प्रमुख साझेदार माने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें मुकेश और नीता अंबानी के साथ मेहता को देखा जा सकता है।
डिनर के मौके पर अंबानी परिवार खास ड्रेस में नजर आया। मुकेश अंबानी इस दौरान काले सूट में दिखे। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी सिल्क साड़ी के साथ लंबे ओवरकोट में नजर आईं। डिनर के मौके पर Meta के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस भी नजर आए।
कल्पेश मेहता ने साझा कीं तस्वीरें
कल्पेश मेहता ने डिनर के मौके पर ट्रंप और उनकी फैमिली के साथ अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। उन्होंने लिखा है कि 45वें और 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इस अद्भुत समारोह का हिस्सा बनकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया दिख रहे हैं। सभी लोग आतिशबाजी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह से एक रात पहले डिनर का आयोजन किया गया था।
इस ‘कैंडललाइट डिनर’ के लिए अंबानी फैमिली के अलावा दुनियाभर की कई हस्तियों को खास तौर पर न्योता भेजा गया था। ट्रंप की फैमिली के करीबी लोगों ने भी इसमें शिरकत की। बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अंबानी फैमिली ब्लैक-टाई रिसेप्शन में शामिल होगी। इसका आयोजन मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग और रिपब्लिकन मेगाडोनर मिरियम एडेलसन द्वारा किया जाएगा। मौके पर दुनिया के दिग्गज कारोबारी जुटेंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुकेश और नीता अंबानी की मुलाकात के संदर्भ में पोस्ट अपलोड किया है। RIL ने लिखा है कि नीता और मुकेश अंबानी ने निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके शपथ ग्रहण से पहले बधाई दी है। भारत और अमेरिका के संबंधों को और गहरा बनाने के लिए साझा आशावाद के साथ वे उनके नेतृत्व में एक परिवर्तनकारी कार्यकाल की कामना करते हैं, जो दोनों देशों और दुनिया के लिए अभूतपूर्व प्रगति और सहयोग का रास्ता तय करेगा।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
4 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
12 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
13 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
18 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
21 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines