वेनेजुएला पर होगा इतिहास का सबसे बड़ा हमला? अमेरिकी नेवी ने देश को घेरा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी धमकी

वेनेजुएला को अमेरिकी नेवी ने घेर लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला को इतिहास के सबसे बड़ी हमले की चेतावनी दी है। ट्रंप ने वेनेजुएला से कई बातों के लिए धमकी दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

venezuela nicolas-trump
विज्ञापन

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े एक्शन की जानकारी दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला पूरी तरह से दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े नौसैनिक बेड़े से घिरा हुआ है। ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की इसकी जानकारी दी।

ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला को ऐसा झटका लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि जब तक कि वे (वेनेजुएवा) संयुक्त राज्य अमेरिका को सारा तेल जमीन और अन्य संपत्ति वापस नहीं कर देते जो उन्होंने पहले हमसे चुराई थी। कहा कि अवैध मादुरो शासन इन चुराए गए तेल क्षेत्रों से तेल का इस्तेमाल खुद को वित्त पोषित करने, मादक पदार्थों के आतंकवाद, मानव तस्करी, हत्या और अपहरण के लिए कर रहा है।

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा कि संपत्तियों की चोरी और आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी सहित कई अन्य कारणों से, वेनेजुएला शासन को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

विज्ञापन

पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आज मैं वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूर्ण और व्यापक नाकाबंदी का आदेश देता हूं। मादुरो शासन द्वारा कमजोर और अक्षम बाइडन प्रशासन के दौरान अमेरिका भेजे गए अवैध अप्रवासियों और अपराधियों को तेजी से वेनेजुएला वापस भेजा जा रहा है।

कहा कि अमेरिका अपराधियों, आतंकवादियों या अन्य देशों को हमारे राष्ट्र को लूटने, धमकाने या नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा, और इसी तरह, किसी शत्रुतापूर्ण शासन को हमारे तेल, भूमि या किसी अन्य संपत्ति पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देगा, जिन्हें तत्काल अमेरिका को वापस किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ