राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से तोड़ा समझौता? US ने क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन पहल में इंडिया को नहीं दी जगह

अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन पहल की घोषणा की है। इसमें क्वॉड सहयोगी जापान और ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया है। हालांकि ट्रंप ने इस पहल में भारत को शामिल नहीं किया है। ट्रंप ने कुछ समय पहले ही भारत के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

US did not include India in Critical Minerals Supply Chain Initiative

अमेरिका ने भारत से संबंधों को खराब करने के लिए एक और फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन पहल की घोषणा की है जिसमें QUAD सहयोगी जापान और ऑस्ट्रेलिया को तो शामिल किया गया है लेकिन भारत को जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

जबकि हाल ही में US-India Critical and Emerging Technology Initiative के तहत दोनों देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स पर द्विपक्षीय समझौता किया था। इसके बाद भी ट्रंप ने भारत को प्राथमिकता नहीं दी।

विज्ञापन

ट्रंप का यह फैसला QUAD के सदस्य देशों के बीच असंतुलन पैदा करता नजर आ रहा है। इस ग्रुपिंग में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड्स, यूनाइटेड किंगडम, इस्राइल और UAE को भी रखा गया है।

विज्ञापन

ये पहल चीन पर critical minerals की निर्भरता कम करने और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए है। माना जा रहा है कि ट्रंप का यह फैसला भारत-अमेरिका राजनयिक संबंधों को कमजोर करता है।

विज्ञापन

बता दें कि भारत ने क्रिटिकल मिनरल मिशन 2025 में शुरू किया था। इसमें महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के लिए भारत की एक महत्वपूर्ण योजना शामिल है। मिशन का लक्ष्य 2030 तक 1,000 पेटेंट हासिल करना है। इसके लिए जांच और निष्कर्षण में सफलता लाने के लिए 7 उत्कृष्टता केंद्र बनाए हैं। सरकार ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए रीसाइक्लिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ