हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

ट्रंप के एक और 'सिपाही' ने छोड़ा साथ, अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन ने जानें क्यों दिया इस्तीफा?

ईरान से जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम में से एक और विकेट गिर गया है. अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन ने अचानक पद छोड़ दिया है, जिससे पेंटागन में हलचल बढ़ गई है.

विज्ञापन
Credit: News24

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जारी अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. US नेवी के सेक्रेटर जॉन फेलन ने अचानक अपना पद छोड़ दिया है. पेंटागन ने एक बयान जारी कर बताया कि फेलन तुरंत प्रभाव से प्रशासन से अलग हो रहे हैं. हालांकि उनके जाने की ऑफिशियल वजह साफ नहीं बताई गई है, लेकिन इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेलन का जाना पेंटागन में चल रहे बड़े बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है. हाल के महीनों में कई सीनियर रक्षा अधिकारियों को हटाया या बदला गया है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की ‘गुड न्यूज’ बनाम ईरान की ‘चुप्पी’… 72 घंटे में पाकिस्तान में होगी वार्ता? तेहरान बोला- अभी तय नहीं किया

ट्रंप ने किया था नियुक्त

जॉन फेलन को 2024 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर नियुक्त किया था. खास बात यह है कि फेलन का सैन्य अनुभव नहीं था, जिससे उनकी नियुक्ति शुरू से ही चर्चा में रही. उन्हें एक बाहरी व्यक्ति के रूप में देखा गया, जिनका मकसद नौसेना में सुधार लाना था. फेलन के पद छोड़ने के बाद अब नौसेना के अंडर सेक्रेटरी हंग काओ को कार्यवाहक (Acting) सचिव बनाया गया है. हंग काओ एक पूर्व नौसेना अधिकारी रह चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, जॉन फेलन और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच मतभेद भी इस फैसले की एक बड़ी वजह हो सकते हैं. दोनों के बीच शिप बिल्डिंग प्रोग्राम और सैन्य रणनीति को लेकर कई बार टकराव की खबरें सामने आई थीं. इसके अलावा फेलन के कामकाज की स्पीड और कुछ नीतियों को लेकर भी आलोचना हो रही थी. इससे पहले हाल ही में हेगसेथ ने सेना के सीनियर ऑफिसर, जनरल रैंडी जॉर्ज को हटाया था. रक्षा मंत्री बनने के बाद हेगसेथ ने कई अधिकारियों, एडमिरलों को बर्खास्त किया है.

विज्ञापन

बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी

ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की नौसेना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्टिव है. खासकर ईरान के साथ तनाव और समुद्री सुरक्षा से जुड़े मामलों में नौसेना की भूमिका काफी महत्वपूर्ण बनी हुई है. नेवी के तीन एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट में हैं. ट्रंप ने ये भी साफ कर दिया है कि वो सीजफायर खत्म होते ही फिर से लड़ाई के लिए तैयार बैठा है. अमेरिका ने ईरान को कह दिया है कि वो नाकाबंदी तब तक नहीं हटाएगा, जब तक वो इसकी शर्तों को नहीं मान लेता है. वहीं ईरान का कहना है कि अमेरिका जो मांग कर रहा है वो पूरी तरह गलत है. ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी नहीं हटाएगा, तब तक होर्मुज बंद रहेगा.

ये भी पढ़ें: भारत आ रहे जहाज पर ईरान ने फिर किया हमला, दो जहाजों को बनाया बंधक; कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola