America Attack On Venezuela: वेनेजुएला में अमेरिका द्वारा किए गए हमले के बाद तहलका मचा हुआ है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक चौंकाने वाला दावा किया है. ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया है. कराकस पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए गए हैं जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.
वहीं, अमेरिकी हवाई हमले से ठीक कुछ घंटे पहले शनिवार देर रात मादुरो ने चीन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन के लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई मामलों के विशेष दूत किउ श्याओछी (Qiu Xiaoqi) कर रहे थे, जो राष्ट्रपति शी जिनपिंग का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.
बैठक में कौन-कौन था मौजूद?
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में वेनेजुएला में चीन के राजदूत लान हू, चीनी विदेश मंत्रालय के लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई विभाग के निदेशक लिउ बो, उप निदेशक वांग हाओ और क्षेत्रीय अटैची लिउ शेन समेत चीन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. हालांकि बैठक में मादुरो और चीनी डेलिगेशन के बीच किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई यह अभी तक सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- वेनेजुएला पर क्रिसमस के दिन ही अमेरिका करने वाला था हमला, फिर ट्रंप ने क्यों बदला इरादा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया. जिसमें ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेतृत्व के खिलाफ एक बड़े सैन्य हमले को अंजाम दिया है.
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
4 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
8 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
9 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेता, चाय पर होगी चर्चा
9 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
17 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
19 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines