वेनेजुएला पर क्रिसमस के दिन ही अमेरिका करने वाला था हमला, फिर ट्रंप ने क्यों बदला इरादा?

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी थी. इस तनाव ने ही अब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का रूप ले लिया है. अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई हवाई हमले किए. कराकस के आसमान पर अमेरिकी हेलिकॉप्टरों ने चारों ओर से घेरकर हमला किया.

us air strike

US Air Strike Venezuela: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी थी. इस तनाव ने ही अब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का रूप ले लिया है. अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई हवाई हमले किए. कराकस के आसमान पर अमेरिकी हेलिकॉप्टरों ने चारों ओर से घेरकर हमला किया. इस दौरान कराकस की धरती पर भी टैंक से हमला किया गया. इस हमले के दौरान आस-पास मौजूद लोग तुरंत अपने घरों से घबराकर सड़कों पर निकल आए और इधर-उधर भागने लगे.

विज्ञापन

क्रिसमस पर ही होने वाला था हमला?

वहीं, अमेरिकी मीडिया सीबीएस न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के भीतर सैन्य ठिकानों समेत कई अहम स्थानों पर हवाई हमले की अनुमति क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही दे दी थी. अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रंप ने अमेरिकी सेना को ग्रीन सिग्नल दे दिया था लेकिन फिर भी हमला तय समय पर नहीं हो सका.

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना शुरुआत में क्रिसमस के दिन ही यह ऑपरेशन अंजाम देना चाहती थी. हालांकि उसी समय नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक को प्राथमिकत देनी पड़ी, जिसके कारण वेनेजुएला वाला अभियान टालना पड़ा.

इसके बाद क्रिसमस के बाद भी कई ऐसे मौके सामने आए जब वेनेजुएला पर हमला किया जा सकता था, लेकिन खराब मौसम के कारण अमेरिकी सेना हमले को अंजाम नहीं दे सकी और दूसरी ओर मिशन को पूरा करने के लिए मौसम का अनुकूल होना जरूरी था इसलिए जोखिम नहीं लिया गया.

विज्ञापन

जिसके बाद शनिवार तड़के अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हमला किया. जिसकी आवाज दिल दहला देने वाली थी. स्थानीय समय के अनुसार, रात करीब 2 बजे शहर के कई इलाकों में तेज विस्फोट हुए और कम ऊंचाई पर सैन्य विमान उड़ते हुए दिखाई दिए.

वेनेजुएसा सरकार ने की अमेरिकी हमले की निंदा

Venezuela सरकार ने एक बयान जारी कर अमेरिकी सैन्य हमले की निंदा की है. अमेरिका को हमले के लिए दोषी ठहराते हुए Maduro सरकार ने कहा है कि यह हमला Venezuela के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्ज़े के उद्देश्य से किया गया है.

विज्ञापन

Maduro सरकार के अनुसार जवाबी कार्रवाई के लिए रक्षा योजनाएं सक्रिय कर दी गई हैं. साथ ही जनता से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया गया है.

वेनेजुएला ने ट्रंप को साम्राज्यवादी मंशा का दोषी ठहराया और कहा कि उनका मकसद सत्ता परिवर्तन करना है. वेनेजुएला में पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ