US Michigan Firing News: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जंग लड़ रहे अमेरिका में यहूदियों पर हमला हुआ है। एक शख्स ने प्रार्थना स्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकन पुलिस के सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया। हमलावर एक कार लेकर प्रार्थना स्थल में घुसा, जिसे रोकने की कोशिश सिक्याेरिटी गार्ड ने की तो उसने गार्ड को टक्कर मारी दी, जिससे वह घायल हो गया। फिर कार दीवार से टकराई, जिससे कार में आग लग गई।
हमलावर मिशिगन का ही रहने वाला था
सिक्योरिटी के अनुसार, जैसे ही कार में आग लगी, हमलावर ने उतरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आरोपी की पहचान अयमन घाजली के रूप में हुई है, जो मिशिगन के डियरबोर्न हाइट्स का रहने वाला था। उसकी कोशिश यहूदी प्रार्थना स्थल (सिनेनॉग) के अंदर धमाका करने की थी। लेकिन घाजली की कार जैसे ही दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो सुरक्षा कर्मियों ने उस पर फायरिंग की। टक्कर लगने से कार में आग लग गई और फायरिंग करते हुए गोलियां लगने से घाजली मारा गया।
हमलावर की गाड़ी से विस्फोटक बरामद
मिशिगन पुलिस के अनुसार, फायरिंग में प्रार्थना स्थल का कोई स्टाफ या अन्य लोग घायल नहीं हुए, लेकिन हमलावर की गाड़ी की टक्कर लगने से एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हुआ है। वहीं हमलावर की गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी बरामद हुआ है। सिनेनॉग कॉम्प्लेक्स में टेंपल इजरायल अर्ली चाइल्डहुड सेंटर, किंडरगार्टन, प्री-स्कूल और डेकेयर है। 1941 में बसे इस सिनेनॉग में करीब 3500 परिवार और 12000 लोग रहते हैं, जिनमें फायरिंग होने से डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
हमले की वजह का पता लगाने के निर्देश
ऑकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचार्ड ने फायरिंग की पुष्टि की और बताया कि FBI के डायरेक्टर काश पटेल को हमले की जानकारी दी गई है। उन्होंने हमला करने के पीछे की वजह पता लगाने का निर्देश दिया है। एरियल फुटेज में सिनेनॉग की छत से धुआं उठते दिखा तो पुलिस को हमले के बारे में पता चला। जूइश फेडरेशन ऑफ डेट्रॉइट ने टेंपल इजरायल में हमले के बाद उससे जुड़े संस्थानों को एहतियान बंद करके लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बच्चों और स्टाफ को उनके घर भेज दिया गया है।
ब्लूमफील्ड टाउनशिप पुलिस डिपार्टमेंट ने ब्लूमफील्ड हिल्स स्कूलों में हाई अलर्ट की घोषणा कर दी है। मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने हमले की निंदा की है।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
19 mins agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
39 mins agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
5 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
5 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
15 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
20 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines