क्या RAW अधिकारी ने दी थी खालिस्तानी आतंकी पन्नू की सुपारी? US मीडिया का बड़ा दावा

Gurpatwant pannun: वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में दावा किया है कि विक्रम यादव ने एक टीम को इस काम के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने इस किलर टीम को पन्नू के बारे में सूचनाएं भेजी थीं, जिसमें उसके न्यूयॉर्क का पता और अन्य डिटेल शामिल है।

Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannun

गुरपतवंत सिंह पन्नू

विज्ञापन

Gurpatwant pannun: पूर्व RAW अधिकारी विक्रम यादव ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की सुपारी दी थी, इसके लिए उन्होंने एक हिट टीम भी हायर की थी, सोमवार को अमेरिकी मीडिया ने यह दावे किए हैं। हालांकि इन दावों को भारत सरकार ने सिरे से नाकार दिया है। दरअसल, 2023 में यह दावा किया गया था अमेरिका में रहने रहे पन्नू की हत्या का षड्यंत्र रचा गया था। जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने सफल नहीं होने दिया। फिलहाल यह मामला अमेरिकी कोर्ट में विचाराधीन है। अब इस मामले में समाचार पत्र ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने ये नए दावे किए हैं।

विज्ञापन

निखिल गुप्ता पर लगे आरोप

वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में दावा किया है कि विक्रम यादव ने एक टीम को इस काम के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने इस किलर टीम को पन्नू के बारे में सूचनाएं भेजी थीं, जिसमें उसके न्यूयॉर्क का पता और अन्य डिटेल शामिल है। नवंबर 2023 से इस मामले में अमेरिका की मैनहट्टन कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट को अमेरिका पुलिस द्वारा बताया गया था कि निखिल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने पन्नू की हत्या की योजना बनाई।

FBI ने इस पूरे ऑपरेशन को नाकाम किया था

आरोप लगाया गया था कि इस योजना में भारत सरकार का अधिकारी शामिल है, जिसके बाद एक से अधिक देश की नागरिकता है। मामले का पता लगने पर अमेरिका ने भारत सरकार के समक्ष यह मामला उठाया। जिसके बाद साजिशकर्ताओं ने अपनी योजना बदल दी। कोर्ट को बताया गया कि FBI ने इस पूरे ऑपरेशन को नाकाम किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ